Crops MSP Rate, चंडीगढ़: पंजाब के किसानों के लिए राज्य सरकार ने केंद्र को फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) को लेकर कुछ सुझाव दिया है। पंजाब सरकार ने केंद्र से साल 2024-25 के रबी की प्रमुख चार फसलों के MSP को बढ़ाने की सिफारिश की है।
गेहूं का MSP
बता दें कि, केंद्र सरकार ने साल 2024-25 में गेहूं के रेट में 7.1 फीसदी की बढ़ोतरी करने का प्रस्ताव रखा है, जिसके साथ अब गेहूं का रेट 2,275 रुपये प्रति क्विंटल हो जाएगा। वहीं, पंजाब सरकार ने सुझाव देते हुए गेहूं का (MSP) 3,077 रुपये प्रति क्विंटल करने को कहा है।
MSP पर केंद्र आयोग का प्रस्ताव
जानकारी के अनुसार, केंद्र सरकार के कृषि लागत एवं मूल्य आयोग ने रबी की प्रमुख चार फसलों के MSP को तय करने का प्रस्ताव तैयार करने के बाद पंजाब सरकार से इस विषय पर सुझाव मांगा। आयोग द्वारा जारी प्रस्ताव में साल 2024-25 में फसलों का MSP कुछ इस प्रकार का है। जैसे- जौ का MSP 1,850 रुपए प्रति क्विंटल, चने का MSP 5,440 रुपये प्रति क्विंटल और सरसों का MSP 5,450 रुपये प्रति क्विंटल करने का प्रस्ताव दिया है।
यह भी पढ़ें: पंजाब को नशामुक्त करने वाला ब्लू प्रिंट तैयार, जानें कब और कहां से भरी जाएगी उड़ान
MSP पर पंजाब सरकार का सुझाव
वहीं, पंजाब सरकार ने कृषि लागत एवं मूल्य आयोग अपना सुझाव देते हुए साल 2024-25 में गेहूं का MSP 3,077 रुपये प्रति क्विंटल, जौ का MSP 2,333 रुपए प्रति क्विंटल, चने का MSP 6,518 रुपये प्रति क्विंटल और सरसों का MSP 6,199 रुपये प्रति क्विंटल करने को कहा है।
बता दें कि पंजाब सरकार द्वारा दिए गए सुझाव केंद्र सरकार के प्रस्ताव से करीब 20 फीसदी ज्यादा है।
मालूम हो कि, पिछले काफी लंबे समय से किसान रबी और केसर की फसलों के MSP को बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। इस बीच पंजाब सरकार ने केंद्र के आयोग फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि करने का सुझाव दिया है।
संबंधित खबरें
कौन है यूट्यूबर आमिर शौकीन? त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय टिप्पणी पर गिरफ्तार
18 mins ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 hr agoदिल्ली यूनिवर्सिटी में इसी साल मिलेगी डिग्री, जानें तारीख
1 hr agoमाइक तोड़े, फाइलें फेंकी, दिल्ली MCD में प्रदूषण पर चर्चा के दौरान हंगामा
2 hrs agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
3 hrs agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
3 hrs agoगुरुग्राम में बत्ती गुल, पानी और वाई-फाई ठप, हड़ताल पर बिजली कर्मचारी
3 hrs agoदिल्ली में यमुना की सफाई के लिए 8,941 करोड़ की 43 परियोजनाओं का उद्घाटन
4 hrs ago'CJP के प्रदर्शन से मेरा संबंध नहीं', नेहा की याचिका पर HC कल सुनाएगा फैसला
4 hrs agoमिशन यूपी 2027: अमित शाह के सामने बीजेपी की चुनावी चुनौती
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines