नई दिल्ली: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब लोक कांग्रेस के अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। इस दौरान अमरिंदर सिंह ने अपनी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस का भी बीजेपी में विलय कर दिया।
कैप्टन अमरिंदर सिंह दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय पहुंचे। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने अमरिंदर सिंह को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू, भाजपा नेता सुनील जाखड़ और भाजपा पंजाब अध्यक्ष अश्विनी शर्मा भी मौजूद रहे।
अभी पढ़ें – Jacqueline Fernandez: 6 घंटे पूछताछ के बाद EOW ऑफिस से निकलीं जैकलीन, पुलिस ने पूछे यह सवाल
कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ उनके बेटे रण इंदर सिंह, बेटी जय इंदर कौर और पूर्व विधायक करण कौर समेत कई नेता भी बीजेपी में शामिल हुए। खबरों के मुताबिक, उनकी सांसद पत्नी परनीत कौर कांग्रेस में ही रहेंगी।
अमरिंदर सिंह के भाजपा ज्वाइन करने के बाद केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि हमारा मानना है कि देश के सही सोच वाले लोगों को एक होना चाहिए। पंजाब जैसे संवेदनशील राज्य को सावधानी से संभाला जाना चाहिए। सीएम के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कभी भी राष्ट्रीय सुरक्षा से पहले राजनीति नहीं रखी।
बता दें कि पंजाब लोक कांग्रेस के प्रवक्ता प्रीतपाल सिंह बलियावाल ने बताया था कि 19 सितंबर को पंजाब लोक कांग्रेस का भाजपा में विलय भी होगा। इस दौरान पंजाब लोक कांग्रेस के 7 पूर्व विधायाक और एक पूर्व सांसद भी बीजेपी में शामिल होंगे।
अभी पढ़ें – Weather Update: इन राज्यों में आज भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की ये चेतावनी
पीएम मोदी से अमरिंदर सिंह ने की थी मुलाकात
गौरतलब है कि हाल ही में कैप्टन अमरिंदर सिंह ने नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह समेत कई बड़े नेताओं से मुलाकात की थी। दरअसल, बीजेपी पंजाब में संगठन को मजबूत करने में जुटी है। वहीं मौजूदा पंजाब बीजेपी प्रदेश प्रमुख कैप्टन अश्वनी शर्मा का कार्यकाल खत्म होने जा रहा है। माना जा रहा है कि इन सभी बातों को देखते हुए कैप्टन अमरिंदर सिंह को पार्टी में शामिल कराया गया है।
आपको बता दें कि उन्होंने पिछले साल चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री बनाए जाने के बाद कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद उन्होंने पंजाब लोक कांग्रेस पार्टी का गठन किया। इसके बाद वह फरवरी में हुए पंजाब विधानसभा के चुनाव में बीजेपी के साथ गठबंधन करके चुनाव में उतरे थे लेकिन उनका कोई भी उम्मीदवार नहीं जीता पाया। वह खुद अपनी पटियाला की सीट भी नहीं बचा पाए थे।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
जामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
3 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
4 hrs agoयूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
4 hrs agoबिहार DGP ने की पंजाब के ड्रग्स विरोधी अभियान की तारीफ की- हरपाल चीमा
5 hrs agoदिल्ली-NCR में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल
6 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
7 hrs agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
8 hrs agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
8 hrs agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
9 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines