चंडीगढ़: पंजाब राज्य में अल्पसंख्यक वर्ग से सम्बन्धित विद्यार्थियों के शैक्षिक स्तर को ऊंचा उठाने के लिए सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक विभाग द्वारा केंद्रीय प्रायोजित प्री-मैट्रिक, पोस्ट मैट्रिक और मेरिट कम मीनज़ बेस्ड स्कॉलरशिप स्कीम का लाभ लेने के लिए विद्यार्थी 30 सितम्बर, 2022 तक ऑनलाइन अप्लाई करें। उक्त प्रगटावा पंजाब के सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने सोमवार को यहां किया।
उन्होंने कहा कि राज्य के जरूरतमंद और आर्थिक तौर पर कमज़ोर लोगों की भलाई करने के दिशा-निर्देशों के अनुसार विभाग लगातार कार्य कर रहा और इसी कड़ी के अंतर्गत अल्पसंख्यक वर्ग के लिए प्री मैट्रिक, पोस्ट मैट्रिक और मेरिट-कम-मीनज़ स्कॉलरशिप का लाभ देने का एक मौका दिया गया है।
डॉ. बलजीत कौर ने और जानकारी देते हुये बताया कि शैक्षिक साल 2021-22 के दौरान प्री मैट्रिक स्कॉलरशिप स्कीम के अंतर्गत 5,03,179 विद्यार्थी, पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप स्कीम के अंतर्गत 55,430 विद्यार्थी और मेरिट कम मीनज़ स्कॉलरशिप स्कीम के अंतर्गत 1716 विद्यार्थियों को वज़ीफ़े का लाभ पहुँचाया गया है। चालू साल 2022- 23 के दौरान विद्यार्थियों को इन स्कीमों का लाभ प्रदान करने के लिए अल्पसंख्यक मंत्रालय, भारत सरकार की तरफ से नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल 20 जुलाई, 2022 को समूह राज्यों के लिए खोला गया है।
विद्यार्थियों की तरफ से प्री-मैट्रिक स्कॉलरशिप स्कीम के लिए ऑनलाइन 30 सितम्बर, 2022 और पोस्ट मैट्रिक स्कालरशिप स्कीम, मेरिट-कम-मीनज़ बेसड स्कॉलरशिप के लिए ऑनलाइन 31 अक्तूबर, 2022 तक अप्लाई किया जा सकता है। इस स्कीम का लाभ लेने के लिए विद्यार्थी अल्पसंख्यक भाईचारे( सिख, मुस्लिम, बुद्ध धर्म का अनुयायी, पारसी, जैन और ईसाई) से सम्बन्धित हो, प्री-मैट्रिक स्कालरशिप के लिए आय हद 1 लाख रुपए, पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप के लिए आय सीमा 2 लाख रुपए और मेरिट-कम-मीनज़ के लिए आय सीमा 2.50 लाख रुपए है।
इस स्कीम के अधीन नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल www.scholarships.gov.in पर अप्लाई और अन्य जानकारी के लिए साइट का लिंक www.minorityaffairs.gov.in या मोबायल एप- नेशनल स्कॉलरशिप (एन.एस.पी) पर जा सकते हैं। इसके अलावा हेल्पलाइन नंबर 1800-11-2001(टोल फ्री) पर सूचना प्राप्त की जा सकती है।
संबंधित खबरें
जामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
3 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
4 hrs agoयूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
4 hrs agoबिहार DGP ने की पंजाब के ड्रग्स विरोधी अभियान की तारीफ की- हरपाल चीमा
5 hrs agoदिल्ली-NCR में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल
6 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
7 hrs agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
8 hrs agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
8 hrs agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
9 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines