हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Punjab: सखी वन स्टाप सेंटरों के जिले-वार संपर्क नंबर जारी, हिंसा की शिकार महिलाओं को मिलेगी मुफ्त सेवाएं

विज्ञापन

चंडीगढ़: सामाजिक सुरक्षा महिला एवं बाल विकास विभाग की तरफ से राज्य में किसी भी तरह की हिंसा का शिकार महिलाओं को मुफ़्त सेवाएं प्रदान की जाती हैं। इन सहूलतों को जरूरतमंद महिलाओं को उपलब्ध कराने के लिए विभाग की तरफ से जिला स्तर पर सखी वन स्टाप सैंटरों की स्थापना की गई है। इन सहूलतों की जानकारी हासिल करने के लिए विभाग की तरफ से सखी वन स्टाप सैंटरों के जिले-वार संपर्क नंबर जारी किये गए हैं जिससे पीड़ित महिलाएं समय पर सहायता हासिल कर सकें।

इस संबंध में जानकारी देते हुए सामाजिक सुरक्षा महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रवक्ता की तरफ से बताया गया कि इन वन स्टाप सैंटरों के द्वारा हिंसा की शिकार महिला डाक्टरी सहायता संबंधी, कानूनी सहायता, पुलिस से सम्बन्धित सहायता, मनोवैज्ञानिक और काउंसलिंग सहायता और मुफ़्त खाना और रहने के लिए सुरक्षित जगहों आदि मुफ़्त सेवाएं मुहैया की जाएंगी।

इसके अलावा और जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि इन वन स्टाप सेंटरों के द्वारा हिंसा की शिकार महिलाएं अपनी शिकायतें अपने आप जाकर, किसी भी अन्य व्यक्ति के द्वारा और महिला हेल्पलाइन नं . 181 के द्वारा दर्ज करवा सकती हैं।

विज्ञापन

यह वन स्टाप सैंटर ज़िले के सरकारी अस्पताल में स्थापित किए गए हैं। प्रवक्ता ने बताया कि सखी वन स्टाप सैंटर अमृतसर का संपर्क नंबर 78142- 62442, बरनाला 98142- 23059, बठिंडा 79867- 05900, फरीदकोट 97817- 03080, फ़तेहगढ़ साहिब 99881- 00415, फाजिल्का 94645-03876, फ़िरोज़पुर 82642-43667, गुरदासपुर 98888-96144, होशियारपुर 98782-29387, जालंधर 90231-31010, कपूरथला 01822- 513460, लुधियाना 95014-76372, मानसा 99882-58016, मोगा 98147-83054, एस. ए. एस. नगर 98558-94850, श्री मुक्तसर साहिब 75081-85002, पठानकोट 79735- 35412, पटियाला 87280-05949, रूपनगर 98551-32101, संगरूर 01823-298522, एस. बी. एस. नगर 75081-85002 और तरन तारन 78886- 84917 हैं।

(Tramadol)

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola