हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

Punjab: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को पंजाब आने का दिया न्योता

विज्ञापन

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री श्री भगवंत मान ने शनिवार को भारत की राष्ट्रपति श्रीमति द्रौपदी मुर्मू को राज्य का दौरा करने का न्योता दिया। मुख्यमंत्री ने आज सुबह राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति के साथ मुलाकात की और उनको महान गुरूओं, संतों, पीरों और पैगंबरों की धरती पंजाब आने का न्योता दिया।

मुख्यमंत्री ने श्रीमति मुर्मू को बताया कि पंजाब सभ्यता का पालना होने के साथ-साथ इसकी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत है, जिसका इतिहास इस पवित्र धरती के दर्शन करके ही किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि भारत के राष्ट्रपति को पंजाबियों की गरिमापूर्ण मेहमान-नवाज़ी का आनंद लेने के साथ-साथ इसकी शानदार सांस्कृतिक विरासत को देखने के लिए अनिवार्य रूप से राज्य का दौरा करना चाहिए। भगवंत मान ने कहा कि पंजाब आने पर देश के राष्ट्रपति का समूचे राज्य निवासियों द्वारा स्नेहपूर्ण स्वागत किया जाएगा।

विज्ञापन

पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका जर्मनी दौरा राज्य में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देगा।भगवंत मान ने कहा कि बर्लिन, म्यूनिख और फ्रैंकफर्ट के दौरे के दौरान वह निर्माण, पर्यटन, फार्मास्यूटीकल और अन्य क्षेत्र की अग्रणी कंपनियों के साथ मुलाकात करेंगे, जो पंजाब में निवेश करने की इच्छुक हैं।

उन्होंने कहा कि समूचे प्रयासों का उद्देश्य यह सुनिश्चित बनाना है कि पंजाब देश और विश्व भर में निवेश के लिए सबसे पसन्दीदा स्थान के तौर पर उभरे।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने राज्य को औद्योगिक केंद्र के रूप में उभारने के लिए अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि राज्य सरकार इसके लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रही है। भगवंत मान ने कहा कि एक ओर राज्य के औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने और दूसरी ओर नौजवानों के लिए रोजग़ार के नए रास्ते खोलने के लिए अथक प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पंजाब में औद्योगिक विकास के लिए अनुकूल माहौल है जिस कारण निवेशक राज्य में आने और यहाँ अपना कारोबार बढ़ाने में रूचि दिखा रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola