Pulwama Target Killing: जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने सोमवार को कश्मीरी पंडित संजय शर्मा के परिवार से मुलाकात की। संजय शर्मा की रविवार सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सोमवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया। मुलाकात में संजय के परिवारीजन रोने-बिलखने लगे। उन्होंने महबूबा के सामने हाथ भी जोड़े।
सरकार हमारे लोगों को जेल भेज रही
महबूबा मुफ्ती ने कहा कि मैं इस टारगेट किलिंग की निंदा करती हूं। कभी कश्मीरी पंडितों की मदद करने वाले मुस्लिम आज खुद संकट में हैं। सरकार उग्रवाद कम करने के नाम पर हमारे लोगों (मुसलमानों) को जेल भेज रही है। एनआईए, ईडी टेरर फंडिंग के नाम पर छापेमारी कर रही है।
मृतक की पत्नी को मिले सरकारी नौकरी
महबूबा मुफ्ती ने सवाल उठाते हुए कहा कि अगर आतंकवाद खत्म हो गया तो संजय शर्मा को किसने मारा? सरकार क्या कर रही है? मैं सरकार से मृतक की पत्नी को नौकरी देने की अपील करती हूं। उनके 3 बच्चे हैं और प्रत्येक को मुआवजे के रूप में 5 लाख रुपये मिलने चाहिए। मैं अपने समुदाय (मुस्लिम) से भी अनुरोध करती हूं कि उन्हें (कश्मीरी पंडितों को) बचाएं।
उन्होंने कहा कि नफरत फैलाने वाली फिल्मों को बढ़ावा देने के बजाय, अगर भारत सरकार वास्तव में जम्मू-कश्मीर में अल्पसंख्यकों के जीवन को सुरक्षित करती है तो इससे मदद मिलेगी। एलजी प्रशासन से अनुरोध है कि पीड़िता की पत्नी को तत्काल सरकारी नौकरी प्रदान करें। हमारे मुस्लिम समुदाय से अपील करें कि उन्हें सुरक्षित महसूस कराने के लिए जो कुछ भी वे कर सकते हैं, करें।
रविवार को संजय शर्मा की हुई थी हत्या
दरअसल, पुलवामा के अच्छन इलाके में रहने वाले संजय शर्मा एटीएम में गार्ड थे। उनकी उम्र 40 साल थी। रविवार सुबह 11 बजे वे किसी काम के लिए बाजार जा रहे थे, उसी समय आतंकवादियों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस वारदात की जिम्मेदारी कश्मीरी फ्रीडम फाइटर्स नाम के आतंकी संगठन ने ली है।
यह भी पढ़ें: Target Killing: पुलवामा में आतंकियों ने कश्मीरी पंडित को मारी गोली, इलाज के दौरान तोड़ा दम
संबंधित खबरें
दिल्ली में कहां रहेगा 5 नवंबर को पावर कट? चेक करें अपना एरिया
50 mins agoझारखंड में 15 साल पुराने सरकारी वाहन अब होंगे स्क्रैप
1 hr agoदिल्ली में सोलर ऊर्जा को बढ़ावा, एक लाख लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन
1 hr agoपश्चिम बंगाल में ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी की गोली लगने से मौत
3 hrs agoमध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
4 hrs agoछत्तीसगढ़ का खैरागढ़ देश पहला गांव जहां हर घर की छत पर लगा सोलर पैनल
4 hrs agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
5 hrs agoLIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
5 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
6 hrs agoपंचकूला स्कूल कांड में बड़ा खुलासा, आरोपी की मेंटल हेल्थ रिपोर्ट आई सामने
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines