Pulse Polio Abhiyan: राजस्थान के 21 जिलों में कल 18 सितंबर से प्लस पोलियो अभियान की शुरुआत हो रही है। प्रदेश में पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान के साथ मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना का भी प्रचार-प्रसार कर लोगों को जागरूक किया जाएगा। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीणा ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वह रविवार को जन्म से 5 साल तक के बच्चों को पोलियो बूथ ले जाकर पल्स पोलियो की दवा अवश्य पिलवाएं।
बता दें कि राजस्थान के 21 जिलों में रविवार को पल्स पोलियो अभियान के तहत 69 लाख से अधिक बच्चों को पोलियो से बचाव की खुराक पिलाई जाएगी। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा राष्ट्रीय पल्स पोलियो उप अभियान में पांच साल तक के बच्चों को दवा पिलाई जाएगी।
शासन सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डॉ. पृथ्वी ने बताया कि प्रदेश में उप राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान दो चरणों में संचालित किये जाने हैं। उन्होंने बताया कि रविवार को द्वितीय चरण में 21 जिलों अजमेर, भीलवाडा, बीकानेर, चूरू, दौसा, डूंगरपुर, जैसलमेर, जालौर, झालावाड, नागौर, सिरोही, टोंक, जयपुर-2, बूंदी, सीकर, बांसवाडा, अलवर, बाडमेर, भरतपुर एवं जोधपुर में पल्स पोलियों आभियान आयोजित किया जायेगा।
उन्होंने बताया कि निर्धारित जिलों में कुल 36 हजार 839 पोलियो बूथ लगाये जायेंगे। उन्होंने बताया 4 हजार 452 ट्रांजिट टीमें और 6,424 मोबाइल टीमें गठित की गयी हैं साथ ही 1 लाख से अधिक स्वास्थ्य कर्मियों को रविवार को पोलियो खुराक पीने से छूट गए बच्चों को घर-घर जाकर दवा पिलाने की जिम्मेदारी दी गयी है। अधिकारी ने बताया कि अभियान के तहत पहले दिन रविवार को बूथ पर दवा पिलाई जाएगी तथा वंचित बच्चों को अगले दो दिन घर-घर जाकर खुराक दी जाएगी।
संबंधित खबरें
दिवंगत दिलीप पुरी के परिवार के साथ खड़ी है राज्य सरकार : सीएम यादव
1 min agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गिनाईं उपलब्धियां
4 mins agoदिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 3 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
56 mins agoसुप्रीम कोर्ट ने दी ग्रीन पटाखे फोड़ने की इजाजत, दिवाली के मौके पर मंजूरी
1 hr agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
1 hr agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
1 hr agoदिल्ली में गैर BS-6 वाहनों की एंट्री पर रोक के बाद बॉर्डर पर भीषण जाम
2 hrs agoशराब तस्करी रोकने पहुंचे TI दिलीप पुरी की दर्दनाक मौत
2 hrs agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
3 hrs agoदिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines