नई दिल्ली: भारतीय रेल मंत्रालय (Ministry of Railways) ने जानकारी दी है कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन (New Delhi Railway Station) का कायाकल्प होने जा रहा है। रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास की योजना तैयार की गई है। जानकारी देते हुए मंत्रालय ने अपने ट्विटर हैंडल पर दो तस्वीरें भी शेयर कीं, जिस पर सोशल मीडिया यूजर्स ने अलग-अलग कमेंट्स किए।
सोशल मीडिया पर रेलवे ने दो तस्वीरें शेयर की
मंत्रालय के ट्वीट में लिखा है, “एक नए युग की शुरुआत: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन (NDLS) के पुनर्विकास के लिए प्रस्तावित डिजाइन।” मंत्रालय ने पुनर्विकास मॉडल की दो तस्वीरें साझा कीं।
तस्वीरों में दो गुंबद जैसी संरचनाएं दिखाई दे रही है, जिसमें इमारतों पर शीशे का पर्याप्त उपयोग किया गया है। स्टेशन तक आसान पहुंच के लिए कई फ्लाईओवर भी दिख रहे हैं। एक तस्वीर में पैदल चलने वालों को प्लेटफॉर्म तक ले जाने के लिए एक फुट ओवरब्रिज देखा जा सकता है। प्रस्तावित मॉडल में हरियाली को भी दिखाया गया है।
अभी पढ़ें – पश्चिम बंगाल ने नहीं किया अपशिष्ट प्रबंधन, एनजीटी ने लगाया 3500 करोड़ का जुर्माना
22 हजार से अधिक लाइक्स मिले
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के अत्याधुनिक मॉडल की तस्वीरों को मंत्रालय की ओर से शेयर किए जाने के कुछ घंटों के भीतर 22 हजार से अधिक लाइक्स मिले। वहीं, दो हजार से ज्यादा बार रीट्विट किया गया है। इसके अलावा सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट्स भी किए। एक यूजर ने लिखा कि रेलवे ट्रेन की देरी और दुर्घटनाओं जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को हल करने के बजाय मंत्रालय दिखावे पर काम करने में व्यस्त है।
अभी पढ़ें – सुशील मोदी बोले- नीतीश कुमार कभी भी नहीं बन सकते प्रधान मंत्री
सोशल मीडिया यूजर्स ने किए ये कमेंट्स
कई यूजर्स ने योजना को लागू करने में चुनौतियों की ओर इशारा किया। कहा कि इतने भव्य इमारत के लिए बड़ी मात्रा में जमीन की आवश्यकता होगी। एक अन्य यूजर ने लिखा कि इमारत में लगे शीशे दिल्ली की चिलचिलाती गर्मी के लिए व्यावहारिक नहीं हैं। कुछ यूजर्स ने रेलवे मंत्रालय पर ग्रामीण क्षेत्रों और विपक्ष शासित राज्यों में स्टेशनों की उपेक्षा करने का भी आरोप लगाया।
हर दिन 2 लाख से ज्यादा यात्री करते हैं आना-जाना
बता दें कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन राष्ट्रीय राजधानी का सबसे व्यस्त स्टेशन है। 16 प्लेटफार्मों के जरिए यहां से प्रतिदिन 2 लाख से अधिक यात्री आना-जाना करते हैं। बताया जा रहा है कि प्रस्तावित डिजाइन पर जल्द ही काम शुरू किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पीपीपीएसी से जल्द ही इस प्रोजेक्ट को मंजूरी मिल सकती है। बता दें कि रेलवे ने देश के कई प्रमुख रेलवे स्टेशनों को पुनर्विकसित किया है और कई रेलवे स्टेशन इस कतार में हैं।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
सीएम भगवंत मान ने शुरू कीं 100 नई मिनी बसें, 150 युवाओं को रोजगार
2 hrs agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
3 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
4 hrs agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
4 hrs agoकौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
5 hrs ago'पंजाब में राहुल गांधी करेंगे बड़ा खुलासा', सचिन बोले-4 नवंबर को रैली
8 hrs agoJDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
8 hrs agoMP: नर्मदा किनारे लावारिस मिले 343 वोटर ID कार्ड, कांग्रेस बोली- हो FIR
8 hrs agoचुनाव के ऐलान के कुछ घंटों बाद ही जामिया में नए सिरे से प्रदर्शन शुरू
9 hrs agoCM रेखा गुप्ता महर्षि वाल्मीकि जयंती पर मंदिर पहुंचीं, पूजा-अर्चना की
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines