हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Jharkhand News: रिकवरी एजेंट ने ट्रैक्टर से कुचलकर प्रेग्नेंट महिला को मौत के घाट उतारा, सदमे में परिवार

विज्ञापन

रांची: झारखंड के हजारीबाग में शुक्रवार को एक रिकवरी एजेंट ने प्रेग्नेंट महिला की कुचलकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि फाइनेंस कंपनी के रिकवरी एजेंट ट्रैक्टर जब्त करने के लिए महिला के घर पहुंचा था। जब महिला ने इसका विरोध किया तो उसने महिला को कुचलकर मार डाला।

मृतका एक किसान की बेटी बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, फाइनेंस कंपनी के अधिकारी बिना किसान की जानकारी के ट्रैक्टर को जब्त करने के लिए उसके घर पहुंचे। इस दौरान बेटी ने रिकवरी एजेंट से जानकारी लेनी चाही तो आरोपियों ने बदसलूकी शुरू कर दी। इसके बाद किसान की प्रेग्नेंट बेटी और अधिकारियों के बीच कहासुनी हो गई, जिसके बाद वह ट्रैक्टर के सामने आ गई।

अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

इसके बाद रिकवरी एजेंट ने प्रेग्नेंट महिला को जब्त ट्रैक्टर से कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतका के एक रिश्तेदार के मुताबिक, महिला को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन

उधर, हजारीबाग के एसपी मनोज रतन चोथे के अनुसार, “फाइनेंस कंपनी के रिकवरी एजेंट ट्रैक्टर जब्त करने के लिए एक किसान के घर पहुंचे। इस दौरान किसान की बेटी और रिकवरी एजेंट के बीच बहस हुई। इसी दौरान प्रेग्नेंट महिला ट्रैक्टर की चपेट में आ गई और उसकी मौत हो गई। फिलहाल, हत्या का मामला दर्ज किया गया है और जांच पड़ताल की जा रही है।”

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola