छिंदवाड़ा: मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में मधुमक्खी के काटने से एक गर्भवती महिला की मौत हो गई। आमतौर पर मधुमक्खी के काटने से किसी की मौत नहीं होती परंतु छिंदवाड़ा जिले के तामिया क्षेत्र में एक ऐसा मामला सामने आया है जहां पर एक गर्भवती नवविवाहिता को खेत मे काम करते समय मधुमक्खी ने काट लिया। पहले तो घरवालों ने घरेलू इलाज किया पर हालत बिगड़ने पर महिला को डॉक्टर के पास ले गए, डॉक्टर ने उसे रेफर भी किया परन्तु लगातार इलाज मिलने के बाद भी गर्भवती महिला की मौत हो गई ।
मधुमक्खी का पता लगाया जाना आवश्यक
डॉक्टरों का अनुमान है कि यह कुछ अलग तरह की मधुमक्खी थी सामान्यतया ऐसी स्थिति देखने में नहीं आती है जब तक बहुत बड़ी संख्या में मधुमक्खियां ना काटे तब तक किसी की मौत नहीं होती । इस तरह की मधुमक्खी का पता लगाया जाना आवश्यक है ।
खेत पर काम करते वक्त मधुमक्खी ने काटा था
जुन्नारदेव पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि नवविवाहिता साबरवती पति कैलाश इरपाची उम्र 23 साल निवासी लहगडुआ थाना तामिया की खेत में काम करते समय महिला को मधुमक्खी ने काट लिया। जिसे तामिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया, जिसके बाद जिला अस्पताल और वहां से नागपुर भी रेफर कर दिया गया लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
संबंधित खबरें
हड़ताल खत्म होने के बाद जामिया में इस तारीख से शुरू होंगी ऑफलाइन क्लास
1 hr agoसंसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
1 hr agoइंडिया ब्लॉक की रैली के खिलाफ 1 नवंबर को BJP का मार्च, 5000 लोग होंगे शामिल
3 hrs agoमार्केट संघ ने राहुल-सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, रैली स्थगित करने की अपील
3 hrs ago2017 से अब तक चारधाम यात्रा मार्ग पर हुए कितने हेलीकॉप्टर हादसे?
3 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा ने ब्लाइंड रिलीफ एसोसिएशन के दिवाली बाजार का किया शुभारंभ
4 hrs agoCM रेखा ने किया गोवा निवास का उद्घाटन, बोलीं- दिल्ली है भारत का मिनी इंडिया
4 hrs agoहेलीकॉप्टर क्रैश में 6 लोगों की मौत, हाथी पर्वत इलाके में मिला मलबा
5 hrs agoआसनसोल में अवैध प्रेम संबंध के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या
6 hrs agoED की कोहीनूर ग्रुप के CA समेत चार ठिकानों पर छापेमारी
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines