Prayagraj: अतीक की पत्नी शाइस्ता समेत 6 के घर होंगे कुर्क, उमेश पाल हत्याकांड में है फरार

Prayagraj News: 24 फरवरी को प्रयागराज में राजू पाल हत्याकांड के गवाह उमेश पाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

333 (3)

Umesh Pal murder Case: प्रयागराज में शूटआउट में मारे गए माफिया अतीक अहमद की पत्नी समेत 6 आरोपियों के घर कुर्क होंगे। कुर्की का आदेश कोर्ट ने जारी कर दिया है। अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन के साथ ही अतीक के भाई अशरफ की पत्नी ज़ैनब और अतीक की बहन आयशा नूरी के मकान भी कुर्क किए जाएंगे। इसके साथ ही बमबाज गुड्डु मुस्लिम, अरमान बिहारी और साबिर के मकान भी कुर्क किए जाएंगे। पुलिस को इनकी भी तलाश है। इन तीनों पर 5-5 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है। शाइस्ता पर भी 50 हजार रुपये का इनाम घोषित है।

विज्ञापन

घर पर नोटिस चस्पा किए जाने के बाद भी इन सभी ने पुलिस के सामने सरेंडर नहीं किया। इन सभी आरोपियों के घर पर पुलिस ने नोटिस चस्पा करके डुगडुगी पीटकर कोर्ट के आदेश की मुनादी कराई थी। धूमनगंज पुलिस अब इनके खिलाफ कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन

24 फरवरी को की गई थी हत्या

बता दें कि अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन फरार चल रही है। पुलिस को उमेश पाल हत्याकांड में सात महीने से उसकी तलाश है। 24 फरवरी को प्रयागराज में राजू पाल हत्याकांड के गवाह उमेश पाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उमेश के साथ ही उनकी सुरक्षा में तैनात दो सिपाहियों की भी हत्या हुई थी।

विज्ञापन

बेटे की एनकाउंटर में हुई मौत

विज्ञापन

अतीक के बेटे असद समेत 4 आरोपी पुलिस मुठभेड़ में मारे जा चुके हैं। वहीं यूपी पुलिस और एसटीएफ बाकी आरोपियों की तलाश में जुटी है और जगह-जगह छापेमारी कर रही है, लेकिन अभी तक इनका पता नहीं चल पाया है। संपत्ति कुर्क करने के बाद चार्जशीट दाखिल की जा सकती है। अतीक और अशरफ की संपत्तियों पर पुलिस पहले भी कुर्की की कार्रवाई कर चुकी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ