Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित वेलेंसिया होम्स सोसायटी में बृहस्पतिवार को बिजली काट दी गई। नोएडा पावर कंपनी लिमिटेड (एनपीसीएल) ने 32 लाख रुपये से अधिक का बकाया बिल न चुकाने पर सोसायटी की बिजली काटी है। बिजली कटने से सोसायटी के 870 परिवारों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
साढ़े पांच घंटे तक बिजली कटौती से जूझते रहे निवासी
बिजली आपूर्ति सुबह 10ः30 बजे काटी गई। सोसायटी के 9 टावरों में रहने वाले सैकड़ों परिवार प्रभावित हुए। इस दौरान डीजी सेट से बिजली दी गई, लेकिन जनरेटर चलाने की लागत ने लोग की जेब पर भारी बोझ डाल दिया। लंबे समय तक लिफ्ट, वॉटर सप्लाई और इंटरनेट बंद रहा।
अगस्त 2024 से बकाया था बिजली बिल
एनपीसीएल के प्रवक्ता मनोज झा ने बताया कि वेलेंसिया होम्स पर 32,46,435 रूपये का बिजली बिल अगस्त 2024 से लंबित था। कंपनी की ओर से कई बार नोटिस भेजे गए लेकिन एओए की ओर से भुगतान नहीं किया गया। बृहस्पतिवार सुबह बिजली काटने का कदम उठाया गया। दिनभर की खींचतान के बाद शाम 4 बजे बकाया जमा होने पर आपूर्ति बहाल कर दी गई। इस पर निवासियों ने राहत की सांस ली।
पहले ईकोविलेज 1 की कटी थी बिजली
एनपीसीएल इससे पहले भी बकाया बिल को लेकर सख्त रवैया अपना चुका है। कुछ महीने पहले सुपरटेक इकोविलेज-1 का बिजली बिल 1.76 करोड़ का बकाया जमा नहीं होने के चलते बिजली काटी गई थी।
पहले से है बकाया
सोसायटी के एओए अध्यक्ष विनय ने बताया कि यह बिल पहले से बिल्डर पर बकाया था। कई बार कहने के बाद भी अभी तक बिल्डर द्वारा कनेक्शन ट्रांसफर नहीं किया गया है।
संबंधित खबरें
पटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
1 hr agoरोहित नोनिया के नाम से वायरल 'इनामी' पोस्टर ने मचाई हलचल
4 hrs agoबंगाल सरकार में मिथुन चक्रवर्ती को बड़ी जिम्मेदारी, मिला कैबिनेट रैंक
4 hrs ago'सांसदों को पीटा जा रहा है, मुझे नोचा गया', सड़क पर लेटीं प्रियंका गांधी
5 hrs agoजंतर मंतर पर प्रदर्शन के दौरान राहुल-प्रियंका हिरासत में, पुलिस बस में बैठे
6 hrs agoक्या राजनीति को अलविदा कहने वाले हैं हुमायूं कबीर? आखिर क्यों छलके आंसू
6 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
6 hrs agoकाशी से क्योटो तक भारत-जापान मैत्री की नई राह
7 hrs agoCBI रेड पर भगवंत मान का BJP पर हमला, बोले- टीमें खाली हाथ लौटीं
7 hrs agoUP Board Exam 2027: डेटशीट का इंतजार खत्म! एडमिट कार्ड कब मिलेंगे
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines