Posco court Mumbai Maharashtra sentenced badminton coach 5 years imprisonment: मुंबई की एक अदालत ने एक बैडमिंटन कोच को 5 साल की सजा सुनाई है। यह सजा एक नाबालिग बैडमिंटन खिलाड़ी लड़की के बैक पर हाथ से मारने और छाती पर चुटकी काटने के अपराध में दी गई है। यह कोच उसे खेल सिखाते हुए गलती करने पर ऐसा करता था। नाबालिग लड़की की शिकायत पर यह सजा पॉस्को कोर्ट ने सुनाई है। 10 साल की नाबालिग छात्रा ने साल 2019 में यौन उत्पीड़न को लेकर कोर्ट से गुहार लगाई थी। इससे पहले आरोपी पर 5 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया था।
टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक आदालत ने यह मानने से इनकार कर दिया कि थप्पड़ मारना और चुटकी काटना केवल बैडमिंटन की प्रैक्टिस के दौरान की गई गलतियों की सजा का हिस्सा था। कोर्ट ने 27 साल के कोच को दोषी ठहराते हुए 5 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है।
ये भी पढ़ें-ट्रेन के बाद अब स्कूल फूंका, बांग्लादेश में चुनाव से एक दिन पहले जमकर बवाल
ट्रेनर से ऐसी उम्मीद नहीं-कोर्ट
जज ने मामले पर कहा कि एक ट्रेनर से ऐसी उम्मीद नहीं कि जा सकती कि बैक पर थप्पड़ मारकर और छाती पर चुटकी लेकर छात्राओं को सजा देगा। यह सजा देने का तरीका नहीं है। यह कृत्य अनजाने में या आकस्मिक तौर पर नहीं किया गया है।
कोर्ट ने इसपर और क्या कहा
जज ने इस मामले पर टिप्पणी करते हुए आगे कहा कि 10 जुलाई 2019 को यह घटना हुई। इसके डेढ़ महीने पहले तक लड़की को आरोपी द्वारा ट्रेनिंग दी जा रही थी। अगर गलती से छूने और निकटता के कारण उसे अजीब महसूस होता तो उसने पहले ही शिकायत कर दी होती। जिस दिन यह घटना हुई उस दिन छात्रा को आरोपी द्वारा उसे जानबूझकर छूने का आभास हुआ। इसी वजह से उसने शिकायत की।
ये भी पढ़ें-हवा में अचानक टूटी प्लेन की खिड़की, फिर पायलट ने ऐसे बचाई 180 लोगों की जान
संबंधित खबरें
दिल्ली में कहां रहेगा 5 नवंबर को पावर कट? चेक करें अपना एरिया
52 mins agoझारखंड में 15 साल पुराने सरकारी वाहन अब होंगे स्क्रैप
1 hr agoदिल्ली में सोलर ऊर्जा को बढ़ावा, एक लाख लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन
1 hr agoपश्चिम बंगाल में ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी की गोली लगने से मौत
3 hrs agoमध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
4 hrs agoछत्तीसगढ़ का खैरागढ़ देश पहला गांव जहां हर घर की छत पर लगा सोलर पैनल
4 hrs agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
5 hrs agoLIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
6 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
6 hrs agoपंचकूला स्कूल कांड में बड़ा खुलासा, आरोपी की मेंटल हेल्थ रिपोर्ट आई सामने
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines