हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

होली पर हुड़दंगी रहें सावधान, पुलिस बना रही खास प्लान; इन जगहों पर होगा फ्लैग मार्च

POLICE HIGH ALERT HOLI UP: लोकसभा चुनाव के वक्त पर होली और रमजान के पर्व को लेकर उत्तर प्रदेश पुलिस ने हुड़दंगियों से निपटने का खास इंतजाम किया है। इसके लिए प्रदेश भर के पुलिस थानों को खास निर्देश जारी किए गए हैं। संवदेनशील इलाकों की लिस्ट बनाने के साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी लगातार इन इलाकों में फ्लैग मार्च करेंगे।

विज्ञापन
यूपी पुलिस ने दी हुड़दंगियों को चेतावनी।

POLICE HIGH ALERT HOLI UP: लोकसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस ने होली पर्व पर खास चौकसी बरतनी शुरू की है। कानून-व्यवस्था को लेकर उत्तर प्रदेश के डीजीपी प्रशांत कुमार ने विस्तृत निर्देश जारी किया है।  डीजीपी ने सभी जिला कप्तानों, कमिश्नरों, डीआईजी, आईजी, एडीजी को निर्देश दिया है कि होली पर्व इस बार लोक सभा चुनाव के दौरान हो रहा है। ऐसे में खास सतर्कता बरतने की आवश्यक्ता है। संवेदनशील इलाकों के लिए पुलिस की विशेष टीमों का गठन किया जा रहा है। पुलिस टीमें इन इलाकों में लगातार फ्लैग मार्च करेंगी। इसी के साथ पुलिस ने प्रत्येक जिलों में पुलिस ने धर्मगुरुओं के साथ बैठक करना शुरू कर दिया है। इसके अलावा कार्यक्रम- जुलूस के आयोजकों, शांति समितियों के साथ भी बैठक कर शांतिपूर्व होली मनाने की अपील की जा रही है।

किसी भी नई परंपरा को सख्ती से रोकेगी पुलिस

प्रदेश के पुलिस प्रमुख ने साफ तौर पर निर्देश जारी किया है कि किसी भी प्रकार की नई परंपरा को शुरू करने की इजाजत नहीं होगी। यदि कहीं कोई ऐसी पहल करता है तो उसे पुलिस सख्ती से रोकेगी। इसके अलावा गत वर्षो में होली पर्व पर जहां भी विवाद हुआ है, उन जगहों की लिस्ट तैयार की जाए और वहां पर पुलिस खास सावधानी बरते। ऐसे स्थानों पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी खुद फ्लैग मार्च करेंगे।

सोशल मीडिया की होगी निगरानी, भड़काऊ पोस्ट पर हो सकती है जेल

पुलिस ने चुनावी माहौल को देखते हुए सोशल मीडिया की खास निगरानी शुरू कर दिया है। यदि कोई सोशल मीडिया के माध्यम से भड़काऊ पोस्ट करता है तो उसे पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा इस बार महत्वपूर्ण जगहों पर बीडीडीएस, स्निफर डॉग्स, एंटी सबोटाज चेकिंग करने के निर्देश जारी किया गया है। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरों से लेकर ड्रोन कैमरों से निगहबानी की जाएगी।

विज्ञापन

मिलावटी और अवैध शराब वालों पर होगी कार्रवाई

पुलिस इस बार अवैध, मिलावटी शराब के खिलाफ अन्य विभागों से मिलकर व्यापक अभियान शुरू कर रही है। संवेदनशील इलाकों में पोस्टर पार्टी, मॉर्निंग चेकिंग टीम, रूफटॉप ड्यूटी लगाने के निर्देश जारी किया गया है। पुलिस का प्रयास है कि होली पर्व और रमजान के दिनों में किसी प्रकार अशांति न होने पाए साथ ही आदर्श आचार संहिता का उलंघन भी रोका जाए।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola