Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में एनकाउंटर, पुलिस की गोली से बदमाश घायल

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के थाना दनकौर क्षेत्र के चपरगढ़ अंडरपास के पास पुलिस चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति के साथ मुठभेड़ हो गई. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश को गोली लग गई, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Crime Scene

Representative Image

विज्ञापन

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के थाना दनकौर क्षेत्र के चपरगढ़ अंडरपास के पास पुलिस चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति के साथ मुठभेड़ हो गई. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश को गोली लग गई, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बदमाश अपने साथियों के साथ मिलकर लंबे समय से गौ तस्करी की घटना को अंजाम देता था. उसके खिलाफ गौ हत्या के कई मामले दर्ज हैं.

रोकने का किया प्रयास

पुलिस ने बताया कि चेकिंग के दौरान एक बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल पर सवार युवक को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वह रुकने के बजाय भागने लगा. शक होने पर पुलिस ने पीछा किया तो आरोपी ने खुद को घिरता देख पुलिस पर फायरिंग कर दी. आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में बदमाश घायल हो गया.

Advertisment

हापुड़ का रहने वाला है बदमाश

घायल बदमाश की पहचान राजा पुत्र हाकमीन निवासी ग्राम देहरा, थाना धौलाना, जनपद हापुड़ (वर्तमान पता ग्राम शेखपुर खिचरा, थाना धौलाना) के रूप में हुई है, जिसकी उम्र लगभग 23 वर्ष बताई जा रही है. आरोपी के कब्जे से एक देसी तमंचा (.315 बोर) दो जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और बिना नंबर की मोटरसाइकिल बरामद की गई है.

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ