Vande Bharat Express: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को गांधीनगर-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस सेमी हाई स्पीड ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। गांधीनगर कैपिटल रेलवे स्टेशन से ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद पीएम मोदी ने इस ट्रेन में यात्रा भी की। वे अहमदाबाद के गांधीनगर से कालूपुर रेलवे स्टेशन के बीच तक यात्रा की।
महाराष्ट्र और गुजरात की राजधानी को जोड़ने वाली यह ट्रेन देश की तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस है। एक अधिकारी ने कहा कि इस तरह की पहली ट्रेन नई दिल्ली-वाराणसी मार्ग पर, जबकि दूसरी नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा मार्ग पर शुरू की गई थी।
उन्होंने कहा कि ट्रेन यात्रियों को विमान जैसा यात्रा का अनुभव प्रदान करेगी। गांधीनगर-मुंबई वंदे भारत सुपरफास्ट एक्सप्रेस 1 अक्टूबर से अपना व्यावसायिक परिचालन शुरू करेगी। यह रविवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी।
ट्रेन मुंबई सेंट्रल स्टेशन से सुबह 6:10 बजे प्रस्थान करेगी और दोपहर 12:30 बजे गांधीनगर पहुंचेगी। वापसी की यात्रा के लिए ट्रेन गांधीनगर से दोपहर 2:05 बजे प्रस्थान करेगी और रात 8:35 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी।
एग्जीक्यूटिव चेयर कार से मुंबई-अहमदाबाद यात्रा का किराया 2,505 रुपये होगा, जबकि चेयर कार के लिए 1,385 रुपये होगा। वंदे भारत एक्सप्रेस एक स्वदेश निर्मित सेमी-हाई स्पीड सेल्फ प्रोपेल्ड ट्रेन है जिसमें 16 कोच हैं। ट्रेन केवल 140 सेकंड में 160 किमी प्रति घंटे की गति तक पहुंच जाती है।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
वर्दी के पीछे भी इंसान है…, दिल्ली पुलिस का नागरिकों के नाम खुला खत
44 mins agoबंगाल: कांग्रेस-ममता को झटका, उपचुनाव में नंदीग्राम-रेजीनगर सीट BJP के नाम
54 mins ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
2 hrs agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 hrs agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 hrs agoVIDEO : कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला नेताओं ने एक दूसरे को जड़े थप्पड़
3 hrs agoमुख्यमंत्री सोरेन ने दिवंगत मां रूपी सोरेन के निमित्त निभाई पारंपरिक रस्म
4 hrs agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
4 hrs agoदोस्त के बर्थडे पर किराए पर ली ऑडी कार, 3 गाड़ियों को ठोका, एक की मौत
4 hrs agoTMC के 10 बागी सांसद कहां हुए गायब? ओम बिरला के नोटिस का नहीं दिया जवाब
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines