जयपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक नवंबर को राजस्थान आ रहे हैं। वह प्रदेश के आदिवासी बहुल बांसवाड़ा जिले के मानगढ़ धाम आएंगे। इसे लेकर प्रदेश भाजपा ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री मोदी के 1 नवंबर को मानगढ़ धाम के प्रस्तावित दौरे से पहले मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय महत्व का स्मारक घोषित करने की मांग रखी है।
बता दें कि सीएम गहलोत ने कहा कि प्रधानमंत्री को दो बार पत्र लिखकर राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में स्थित मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय महत्व का स्मारक घोषित करने की मांग की है। वहीं बीते शनिवार को मुख्यमंत्री निवास पर गहलोत ने मानगढ़ धाम के विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की और कहा कि आदिवासियों के तीर्थ मानगढ़ धाम के विकास के लिए राज्य सरकार लगातार काम कर रही है और इसे राष्ट्रीय महत्व का स्मारक घोषित कराने की दिशा में राज्य सरकार लगातार प्रयासरत है।
मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार द्वारा मानगढ़ धाम पर करवाए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों को समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही एक नवम्बर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित बांसवाड़ा दौरे के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी करने के भी निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में प्रधानमंत्री को अवगत करवाया , ‘1913 में मानगढ़ में गोविन्द गुरू के नेतृत्व में एकत्रित वनवासियों पर ब्रिटिश सेना ने गोलीबारी की थी। इस गोलीबारी में 1500 से अधिक वनवासियों ने अपना बलिदान दिया। वनवासियों के बलिदान एवं गोविन्द गुरू के योगदान को रेखांकित करने के लिए राज्य सरकार ने मानगढ़ धाम में जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम संग्रहालय बनाया है।’
मालूम हो कि मानगढ़ धाम को लेकर गहलोत ने बीते 8 अगस्त 2022 को भी पीएम मोदी को एक पत्र लिखा था। वहीं बीते रविवार पीएम मोदी के 1 नवंबर को प्रस्तावित बांसवाड़ा दौरे की अधिकारिक जानकारी सामने आई जहां बताया गया कि पीएम मोदी एक जनसभा को भी संबोधित कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
MLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
3 hrs agoदिल्ली में गैर-BS6 वाहनों पर प्रतिबंध, NCR के लाखों लोग होंगे परेशान!
3 hrs agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
3 hrs agoकरतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र से अपील की
6 hrs agoकूनो नेशनल पार्क में चीता शावक की गोली लगने से मौत, जांच के लिए STF गठित
7 hrs agoरामलीला मैदान में 1 नवंबर की रैली को दिल्ली पुलिस की मंजूरी, रखी 10 शर्तें
7 hrs agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
7 hrs ago'दुनिया की बराबरी नहीं, अब भारत को करना है लीड', युवाओं को PM मोदी का संदेश
7 hrs agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
9 hrs agoमध्य प्रदेश में बारिश का अलर्ट, कई जिलों में आंधी और तेज हवाओं का अनुमान
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines