नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चंडीगढ़ दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पीएम मोदी के प्रस्तावित दौरे से पहले रविवार को खुफिया एजेंसियों द्वारा आतंकी अलर्ट जारी किए जाने के बाद सुरक्षा कड़ी करने का फैसला लिया गया है। अलर्ट के मुताबिक, आतंकी चंडीगढ़ और मोहाली में बस स्टैंड को निशाना बना सकते हैं। बता दें कि पीएम मोदी 24 अगस्त को होमी भाभा कैंसर एंड रिसर्च सेंटर का उद्घाटन करने जाएंगे।
खुफिया एजेंसी ने पंजाब पुलिस को भेजी 10 लोगों की लिस्ट
केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने इस सिलसिले में पंजाब सरकार को इनपुट भेजा है। इस इनपुट के बाद राज्य में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि पंजाब के कई नेता और अधिकारी भी आतंकियों के निशाने पर हैं। इस सिलसिले में केंद्रीय खुफिया एजेंसी ने पंजाब पुलिस को 10 लोगों की एक लिस्ट भी भेजी है। जिसके बाद इन सभी लोगों की सुरक्षा बढ़ाने के जरुरी आदेश दिए गए हैं। इनमें पूर्व डिप्टी CM सुखजिंदर रंधावा, पूर्व मंत्री गुरकीरत कोटली, विजयइंदर सिंगला और परमिंदर पिंकी का नाम शामिल हैं।
बस स्टैंड पर तलाशी अभियान के लिए विशेष टीम तैनात
आतंकी अलर्ट के बाद चंडीगढ़ के सेक्टर 43 और सेक्टर 17 में अंतर-राज्य बस टर्मिनल (ISBT) बस स्टैंड पर तलाशी अभियान चलाने के लिए एक विशेष टीम को तैनात किया गया है। चंडीगढ़ पुलिस द्वारा सभी संदिग्ध वाहनों की जांच की जा रही है। पुलिस ने अप्रिय घटनाओं को रोकने के लिए बस स्टैंड के पास भी कई यूनिट तैनात की हैं।
जनवरी में रोका गया था पीएम मोदी का काफिला
इससे पहले अमृतसर के रंजीत एवेन्यू इलाके में सब-इंस्पेक्टर दिलबाग सिंह के वाहन में इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) लगाने के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था। बता दें कि जनवरी में जब प्रधानमंत्री ने पंजाब का दौरा किया तो पीएम मोदी के काफिले को रोक दिया गया था, जिससे वह फ्लाईओवर पर फंस गए थे। इस सुरक्षा उल्लंघन के कारण उनका दौरा रद्द कर दिया गया था।
संबंधित खबरें
2027 चुनाव से पहले हिमाचल में वीरभद्र सिंह के नाम पर क्यों मचा बवाल?
2 hrs agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
3 hrs agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
4 hrs agoमहाराष्ट्र में बढ़ी अक्टूबर की गर्मी, मुंबई लोकल भी हुई प्रभावित
4 hrs ago500 बाइकर्स के साथ वडनगर पहुंची सेवा यात्रा, भव्य समापन
5 hrs agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
6 hrs agoपेट्रोल पंप सील करने गया था अधिकारी, मालिक के बेटे ने चाकू घोंपकर मार डाला
7 hrs agoडिटर्जेंट और केमिकल से बना रहे थे दूध, महाराष्ट्र में FDA ने मारा छापा
9 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
17 hrs agoरोहित नोनिया के नाम से वायरल 'इनामी' पोस्टर ने मचाई हलचल
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines