भूपेंद्र सिंह, अहमदाबाद: भारत में सुजुकी कंपनी के 40 साल पूरे होने के मौके पर गांधीनगर में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के लिए मारुति सुजुकी वाहन निर्माण सुविधा और गुजरात के हंसलपुर के लिए सुजुकी EV बैटरी प्लांट की आधार शिला रखी।
इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज गुजरात-महाराष्ट्र में बुलेट ट्रेन से लेकर यूपी में बनारस के रुद्राक्ष सेंटर तक, विकास की कितनी ही परियोजनाएं भारत-जापान दोस्ती का उदाहरण हैं और इस दोस्ती की जब बात होती है, तो हर एक भारतवासी को हमारे मित्र पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय शिंजो आबे की याद जरूर आती है।
कार्यक्रम में पीएम मोदी ने शिंजो आबे को किया याद
पीएम मोदी ने कहा कि मारुति-सुज़ुकी की सफलता भारत-जापान की मजबूत पार्टनरशिप का भी प्रतीक है। बीते आठ वर्षों में तो हम दोनों देशों के बीच ये रिश्ते नई ऊंचाइयों तक गए हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि शिंजो आबे जब गुजरात आए थे, उन्होंने जो समय यहां बिताया था, उसे गुजरात के लोग बहुत आत्मीयता से याद करते हैं। हमारे देशों को और करीब लाने के लिए जो प्रयास उन्होंने किए थे, आज पीएम किशिदा उसे आगे बढ़ा रहे हैं।
अभी पढ़ें – गढ़चिरौली में महिला समेत तीन नक्सली गिरफ्तार, तीनों पर हत्या के 14 मामले हैं दर्ज
गुजरात भाजपा संगठन की आज होगी बैठक
सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मारुति-सुजुकी के प्रोग्राम के बाद कमलम जाएंगे। बताया जा रहा है कि उन्होंने अचानक गुजरात प्रदेश के बीजेपी संगठन और प्रदेश अध्यक्ष के लेवल के नेताओं की मीटिंग बुलाई है। गौरतलब है कि गुजरात में इसी साल के अंत में चुनाव है। ऐसे में प्रधानमंत्री मोदी की ओर से बुलाए गए अचानक मीटिंग के कई मायने निकाले जा सकते हैं।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
'नेहा बोरा को प्राइवेट गाड़ी में ले गई पुलिस', AISA के आरोप पर DCP बोले-महिला स्टाफ साथ था
3 hrs agoUP चुनाव से पहले सीट शेयरिंग पर पेंच, कांग्रेस ने मांगी 200 सीटें तो अखिलेश बोले- 'बात जीत की है'
4 hrs ago'नेतृत्व के फैसले का सम्मान करना हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी', कोयल मल्लिक को राज्यसभा की टिकट मिलने पर अग्निमित्रा पॉल का बड़ा बयान
5 hrs agoBJP सांसद राधा मोहन दास के घर चोरी, कीमती सामान के साथ गटर का ढक्कन भी गायब
6 hrs agoजनजातीय समाज के सम्मान, सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री धामी
6 hrs agoसीएम धामी ने की जनहित से जुड़ी चार महत्वपूर्ण घोषणाएं, बनबसा-टनकपुर क्षेत्र के विकास को मिलेगी नई रफ्तार
6 hrs agoसीएम पुष्कर सिंह धामी की बनबसा में पहली बार कैबिनेट बैठक, दर्जनों महत्वपूर्ण निर्णयों पर लगी मुहर
7 hrs ago'फुटबॉल की तरह उठाकर फेंक रहे…', CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, हिरासत में कई AAP लीडर
7 hrs agoसीएम पुष्कर सिंह धामी पारंपरिक रंग में रंगे, कलाकारों के साथ थिरके और स्वयं बजाया ढोल
7 hrs agoअदाणी ग्रुप और कच्छ यूनिवर्सिटी ने भुज में शुरू किया ग्रीन एनर्जी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, हर साल 10,000 युवाओं को मिलेगी ट्रेनिंग
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines