मेरठः उत्तर प्रदेश मेरठ में पिटबुल प्रजाति (Pitbull Attack) के पालतू कुत्ते ने एक बच्चे पर हमला करके उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। वहीं बच्चे को बचाने की कोशिश में पिटबुल ने अपने मालिक को जख्मी कर दिया। दोनों को अस्पातल में भर्ती कराया गया है। आपको बता दें कि कुछ दिन पहले उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी पिटबुल ने हमला करके अपनी मालिक की जान ले ली थी।
कुत्ते को रोजाना घुमाता था मालिक
घटना मेरठ के मवाना इलाके की है। बताया गया है कि शनिवार देर शाम को एक व्यक्ति अपने पालतू पिटबुल प्रजाति के कुत्ते को घुमा रहा था। तभी उसने एक सालिम नाम के बच्चे पर हमला कर दिया। पिटबुल ने बच्चे का जबड़ा पकड़ लिया। कुत्ते के मालिक ने बमुश्किल पेचकस की मदद से बच्चे का जबड़ा छुड़ाया। इसी बीच कुत्ते ने अपने मालिक को भी काट खाकर घायल कर दिया। घटना को देख मौके पर भीड़ जमा हो गई। बच्चा और कुत्ते के मालिक गंभीर घायल हो गए।
बच्चे ने कुत्ते को छेड़ दिया था
वहीं पिटबुल के मालिक का कहना है कि वह अक्सर कुत्ते को घुमाने के लिए जाता था। इस दौरान सामिल कुत्ते को छेड़ता था। कभी उसकी पूछ खींचता था तो कभी उसके पैर खिंचता था। शनिवार को बच्चा उसे छेड़ रहा था। इसी दौरान पिटबुल ने गुस्से में आकर बच्चे पर हमला कर दिया। वहीं मामले की जानकारी होने पर पुलिस जांच में जुट गई है।
लखनऊ में पिटबुल ने मालकिन को मार डाला था
आपको बता दें कि लखनऊ के कैसरबाग स्थित बंगाली टोला में 82 वर्षीय रिटायर्ड शिक्षिका सुशीला त्रिपाठी पर उनके पालतू पिटबुल कुत्ते ने हमला कर दिया था। सुशीला का गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक पिटबुल ने सुशीला के शरीर पर 13 घाव किए थे। कुत्ते ने उनके पेट, हाथ, चेहरे और सिर के पिछले को नोंच डाला था।
संबंधित खबरें
UP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
3 mins agoदिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
38 mins agoगांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
1 hr agoजुर्माना, FIR, जेल… महाराष्ट्र में 'वाटर कर्फ्यू' जैसी नौबत, अल नीनो का असर
2 hrs agoएंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की पंजाब में हत्या, VIDEO भी आया सामने
2 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
3 hrs agoप्रेमिका को झरने पर ले जाकर दिया धक्का, पुलिस से बोला- सेल्फी लेते हुए गिरी
4 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
5 hrs agoराहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
5 hrs agoदिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines