हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

पाकिस्तान से पंजाब में ड्रोन से भेजी गई थी हेरोइन, BSF ने पकड़ी

विज्ञापन

Punjab Heroin Recover, अमृतसर: पंजाब सरकार जहां अपनी पूरी शक्ति के साथ प्रदेश से नशे के खत्म करने की कोशिश कर रही हैं। वहीं पाकिस्तान है कि अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। ताजा मामला अमृतसर से सामने आया है। जहां सेक्टर के रानियां गांव में बीएसएफ को सर्च अभियान के दौरान भारी मात्रा में हेरोइन बरामद हुई है।

BSF ने पकड़ी हेरोइन

जानकारी के अनुसार, बीएसएफ को सूचना मिली थी कि अमृतसर के रानिया गांव में ड्रोन की मूवमेंट हुई है। सूचना के आधार बीएसएफ गांव में पहुंची और स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर सर्च अभियान शुरू किया। इस दौरान बीएसएफ जवानों को एक प्लास्टिक का पैकेट मिला, जिसमें हेरोइन से भरी 6 छोटी बोतले रखी हुई थी। इन बोतलों में कुल 2.630 किलोग्राम की हेरोइन थी। अंतरराष्ट्रीय मार्केट में इस हेरोइन की कीमत 17.5 करोड़ रुपए बताई जा रही है। बीएसएफ ने बरामद हेरोइन को सील करके फोरेंसिक के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव के लिए पंजाब में शुरू हुई तैयारी, इन दलों ने प्रभारियों को दी बड़ी जिम्मेदारी

विज्ञापन

पाकिस्तान की पुरानी हरकत

बताया जा रहा है कि ये हेरोइन पाकिस्तान से ड्रोन के जरिये भारतीय सीमा में भेजी गई। बता दें कि ये पहली बार नहीं जब पाकिस्तान ने इस तरह की नापाक हरकत की हो। पाकिस्तान की तरफ से आए दिन इस तरह की हरकते होती रहती हैं। अभी 2 दिन पहले ही बीएसएफ ने गुरदासपुर सीमा के पास कमालपुरा गांव में सर्च ऑपरेशन के दौरान फेंसिंग के पार जमीन के अंदर हेरोइन के पैकेट बरामद किए थे। जिसमें 70 ग्राम का एक छोटा अफीम का भी पैकेट शामिल था।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola