---विज्ञापन---

प्रदेश angle-right

पंजाब: पाक-ISI टेरर मॉड्यूल के चार आतंकी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

नई दिल्ली: स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले पंजाब और दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पंजाब में पाकिस्तान और उसकी खुफिया एजेंसी आईएसआई के टेरर मॉड्यूल का पर्दाफाश हुआ है। पंजाब पुलिस ने 4 आतंकियों को गिरफ़्तार किया, आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए pic.twitter.com/fqNjp85ci4 — News24 (@news24tvchannel) […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले पंजाब और दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पंजाब में पाकिस्तान और उसकी खुफिया एजेंसी आईएसआई के टेरर मॉड्यूल का पर्दाफाश हुआ है।

---विज्ञापन---

दिल्ली पुलिस की मदद से पंजाब में चार आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है। आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद किया गया है जिनमें हैंड ग्रेनेड और पिस्टल शामिल है। पंजाब पुलिस के डीजीपी ने इसकी पुष्टि की है।

---विज्ञापन---

जानकारी के मुताबिक, पंजाब पुलिस ने दिल्ली पुलिस की मदद से पाक-आईएसआई समर्थित आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। कनाडा के अर्श डल्ला और ऑस्ट्रेलिया के गुरजंत सिंह से जुड़े मॉड्यूल के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। आतंकियों के पास से तीन हैंड ग्रेनेड, एक आईईडी और दो 9 MM के पिस्टल और 40 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

First published on: Aug 14, 2022 02:19 PM
End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola