ओवैसी भारत को इस्लामिक स्टेट बनाना चाहते हैं, वे यहां शरिया कानून लाना चाहते हैं: गिरिराज सिंह

Giriraj Singh

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि गिरिराज सिंह ने कहा कि असदुद्दीन ओवैसी डराना चाहते हैं कि देश में शरिया कानून लागू की जाए, देश को इस्लामिक स्टेट बनाया जाए। उन्होंने कहा कि ओवैसी देश में नए कानून की व्यवस्था करना चाहते हैं, वे खुद देश के राष्ट्रगान को संसद में नहीं मानते हैं। गिरिराज से ने न्यूज24 से एक्सक्लूसिव बातचीत में ये बातें कही।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – Ankita Killed By Stalker: झारखंड में जिंदा जलाई गई अंकिता के पिता बोले- मेरी बेटी जिंदा होती, अगर…

विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि भारत जैसा लिबरल कोई देश नहीं हो सकता है। इस देश में एक आतंकवादी को न्याय दिलाने के लिए रात दो बजे अदालत खोल दिया जाता है। भारत को छोड़कर किसी भी देश में इतनी आजादी नहीं है।

विज्ञापन

सार्वजनिक जगहों पर नमाज पढ़ने की अनुमति से संबंधित सवाल पर गिरिराज सिंह ने कहा कि जिस जिले में प्रशासन को लगेगा कि सार्वजनिक जगह पर नमान पढ़ने पर दिक्कत हो सकती है तो वहां का प्रशासन इसकी अनुमति नहीं देगा लेकिन जो तुष्टिकरण वाला राज्य होगा, वहां नमाज पढ़ने वालों को इजाजत दे दी जाएगी।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कल को कोई कहेगा कि सोमवार को सड़कों पर हर-हर महादेव करेंगे, मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे, शनिवार को शनि चालीसा पढ़ेंगे, ये देश धर्म के कानून से नहीं चलता है, न्याय और संविधान के साथ कानून चलता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

असदुद्दीन ओवैसे के आरोप कि कोई तिरंगा झंडा उठाने से देशभक्त साबित नहीं होता है, पर गिरिराज सिंह ने कहा कि मैं ओवैसी से पूछता हूं कि तिरंगा उठाने से देशभक्त नहीं होता है, तो क्या पाकिस्तान का झंडा उठाने से देशभक्त होता है? ओवैसी कभी तिरंगा उठाकर देखें, भारत मां की जय का नारा लगाकर देखें, पाकिस्तान का झंडा उठाकर के कभी भी भारत माता की जय नहीं बोला जा सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ