Opposition Unity Meet: 'सिर्फ पार्टी प्रमुख आएं...', पटना मीटिंग के लिए नीतीश कुमार ने रखी बड़ी शर्त, बीजेपी ने ली चुटकी
Edited By Bhola Sharma

Opposition Unity Meet
Edited By Bhola Sharma

Opposition Unity Meet
Opposition Unity Meet: 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर रोडमैप बनाने के लिए बिहार की राजधानी पटना में विपक्षी दलों की बैठक होनी है। पहले यह 12 जून को प्रस्तावित थी, हालांकि राहुल गांधी के अमेरिका दौरे को देखते हुए फिलहाल दी गई है। अब 23 जून को बैठक होने की बात कही जा रही है। हालांकि पुष्टि नहीं की गई है। इस मुद्दे पर सोमवार को पटना में सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि हमने कांग्रेस को भी कहा है कि आप भी आपस में बात कर तय कर लीजिए उसके बाद जो भी तारीख तय होगी उस दिन बैठक होगी।
नीतीश कुमार ने कहा कि 12 तारीख को जो बैठक होने वाली थी, वो अभी नहीं होगी। बैठक में सभी पार्टियों के प्रमुख को शामिल होना चाहिए। ये सहीं नहीं होगा कि बैठक में कोई और प्रतिनिधि शामिल हो।
12 तारीख को जो बैठक होने वाली थी वो अभी नहीं होगी। बैठक में सभी पार्टियों के प्रमुख को शामिल होना चाहिए। ये सहीं नहीं होगा कि बैठक में कोई और प्रतिनिधि शामिल हो। हमने कांग्रेस को भी कहा है कि आप भी आपस में बात कर तय कर लीजिए, उसके बाद जो भी तारीख तय होगी, उस दिन बैठक होगी: बिहार… pic.twitter.com/izb65L4KzI
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 5, 2023
बीते दिनों कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा था कि पटना में होने वाली विपक्षी दलों की बैठक में कांग्रेस शामिल होगी, लेकिन कौन जाएगा इस पर पार्टी अध्यक्ष को फैसला लेना है।
बैठक स्थगित होने पर भाजपा ने चुटकी ली है। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि हम चाहते हैं कि एक जिम्मेदार विपक्ष हो लेकिन यह तो अलग तरह की विपक्षी एकता है, इनमें आधे ऐसे हैं जिन्हें नेतृत्व चाहिए, आधे ऐसे हैं जो किसी के खिलाफ हैं।
16 विपक्षी दलों ने पटना में होने वाली बैठक में शामिल होने की सहमति दे दी है। द्रमुक, आम आदमी पार्टी, झारखंड मुक्ति मोर्चा, शिवसेना (उद्धव ठाकरे), माकपा, भाकपा, कांग्रेस, टीएमसी, सपा, बीआरएस जैसी पार्टियां बैठक में शामिल हो रही हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: