गांधीनगर: गुजरात विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन हंगामे के बीच कांग्रेस के 12 विधायकों को बुधवार को दिनभर के लिए सदन से निलंबित कर दिया गया।
बता दें कि कांग्रेस के विधायकों ने आंदोलनकारी सरकारी कर्मचारियों के मुद्दों पर चर्चा कराने की मांग की जिससे सत्तारूढ़ दल ने इनकार कर दिया। इसके बाद कांग्रेसी विधायक हंगामा करने लगे जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष निमाबेन आचार्य ने उन्हें सत्र को बाधित करने के आरोप में निलंबित कर दिया।
अभी पढ़ें – पीएम मोदी की आज कैबिनेट मंत्रियों के साथ बैठक, कई अहम प्रस्तावों पर होगी चर्चा
नेता प्रतिपक्ष सुखराम राठवा ने मांग की कि विधायकों को महंगाई, खराब सड़कों और पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने के लिए सरकारी कर्मचारियों के आंदोलन जैसे लोगों को प्रभावित करने वाले मुद्दों को उठाने की अनुमति दी जाए। इसके बाद अध्यक्ष ने अनुमति नहीं दी तो कांग्रेस विधायकों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल पर चर्चा की मांग की।
अभी पढ़ें – दिल्ली में बेकाबू ट्रक ने फुटपाथ पर सो रहे लोगों को कुचला, 4 की मौत, दो की हालत गंभीर
इस पर, कानून और संसदीय कार्य मंत्री राजेंद्र त्रिवेदी ने विधायक जिग्नेश मेवाणी और अन्य को निलंबित करने का प्रस्ताव पेश किया, जो विरोध में वेल में पहुंचे थे। गुजरात के शिक्षा मंत्री जीतू वघानी ने भी राजेंद्र त्रिवेदी का समर्थन किया। इसके बाद सदन के अध्यक्ष ने एक दिन के लिए विधायकों को निलंबित कर दिया।
उधर, कांग्रेस के 12 विधायकों के निलंबन के बाद सदन में मौजूद अन्य कांग्रेस विधायकों ने वॉकआउट कर दिया। बता दें कि इससे पहले सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले भी कांग्रेस के विधायकों ने विधानसभा के सामने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की थी।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में बारिश का अलर्ट, कई जिलों में आंधी और तेज हवाओं का अनुमान
40 mins agoनाहन में तनाव के बाद 29 अक्टूबर तक निषेधाज्ञा लागू
1 hr agoट्रेन के रिजर्व कोच में चोरी हुआ था 1.20 लाख का सामान, रेलवे देगा मुआवजा
1 hr agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दौलत राम कॉलेज में नए केंद्रों का उद्घाटन किया
1 hr agoदिल्ली के किन इलाकों में 28 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें अपना एरिया
1 hr agoमहिला सुरक्षा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी सरकार की तारीफ की
1 hr agoआगरा में ठप रहेगी PNG और CNG सप्लाई, जानें टाइमिंग और प्रभावित इलाके
2 hrs agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
3 hrs ago'थैंक गॉड राम ने अल्पसंख्यक नहीं मारा,' पोस्ट के लिए यूपी CEO ने मांगी माफी
3 hrs agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines