उज्जैन: आज देश भर में धूमधाम से जन्माष्टमी का पर्व मनाया जा रहा है। इस त्यौहार के मौके पर जगह-जगह पर तमाम आयोजन हो रहे हैं वहीं मंदिरों को भी सजाया जा रहा हैं। इसी कड़ी में जनमाष्टमी के मौके पर मध्यप्रदेश के मध्य में स्थित उज्जैन के महाकाल मंदिर को विशेष रुप से सजाया गया हैं। मंदिर में शिवजी को कृष्ण स्वरूप में श्रृंगार किया गया है जो कि बेहद मनमोहक है।
हर साल मंदिर प्रांगण में मनाई जाती है जन्माष्टमी
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज जन्माष्टमी का पर्व भक्ति भाव और उमंग के साथ मनाया गया । तड़के 2:30 बजे मंदिर के पट खुलने के बाद सबसे पहले बाबा महाकाल को जल से स्नान कराया गया उसके बाद उनका विशेष जलाभिषेक किया गया। इसमें विशेष रुप से दूध और पंचामृत का उपयोग किया गया। इसके बाद पुजारियों द्वारा भस्म अर्पित कर भस्म आरती की गई। वहीं तत्पश्चात शिवजी का श्रृंगार किया गया। इस बार शिवजी की लंबी लंबी मनमोहक आंखे बनाई गई और मोर पंख मुकुट भी लगाया गया जिसे देखकर सभी का मन प्रसन्न हो गया।
मटकी फोड़ का भी किया जाएगा आयोजन
बता दें कि महाकाल परिसर में हर साल जनमाष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। सबसे पहले इसमें बाबा महाकाल का श्रृंगार होता है वहीं इसके बाद में परिसर में ही शाम को मटकी फोड़ कार्यक्रम का भी आयोजन होता है। पिछले दो साल से ये बंद था लेकिन इस साल ये आयोजित किया जाएगा। महाकाल के अलावा पूरे उज्जैन शहर में ये आयोजित किया जाएगा जहां पर भारी संख्या में युवा लंबी लंबी उंचाई पर बंधी मटकी को फोड़ेंगे और माखन चुराएंगे।
संबंधित खबरें
शराब तस्करी रोकने पहुंचे TI दिलीप पुरी की दर्दनाक मौत
9 mins agoराजस्थान में दर्दनाक हादसा, 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौके पर मौत
34 mins agoदिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
49 mins agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
1 hr agoबिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
1 hr agoदिल्ली मेट्रो में खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में 3 गिरफ्तार
1 hr agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
2 hrs agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
2 hrs agoपंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
3 hrs agoMP में अवैध शराब तस्करों का आतंक, ट्रक से कुचलकर की थाना इंचार्ज की हत्या
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines