Old Man Angry with Girls Smoking Set Cafe on fire In Indore: इंदौर में बुधवार रात एक बंद कैफे में आग लगाने के आरोप में 70 वर्षीय बुजुर्ग को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुजुर्ग ने बताया कि वह कैफे में लड़कियों के सिगरेट पीने से नाराज था। इसलिए उसने कैफे को आग के हवाले कर दिया। एडीसीपी ने बताया कि एक कैफे में आग लगाने के बाद सीसीटीवी की मदद से आरोपी की पहचान की गई है इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया।
यह है मामला
जानकारी के अनुसार पुलिस की पूछताछ में आरोपी बार-बार अपने बयान बदल रहा है। पहले उसने बताया कि लड़कियां उसके सामने सिगरेट पी रही थी यह सब उससे देखा नहीं गया और उसने कैफे को आग के हवाले कर दिया। वहीं दूसरी ओर वह बताता है कि उसने कैफे में आग उसके बंद होने के बाद लगाई है। ऐसे में आरोपी बार-बार अपने बयान बदल रहा है। पुलिस के अनुसार आरोपी 70 की उम्र 70 साल है और वह बीएसएनएल से रिटायर्ड है।
पूरी तरह जलकर खाक हुआ कैफे
एडीसीपी राजेश ने बताया कि आरोपी द्वारा कैफे को आग के हवाले करने के बाद यह पूरी तरह जलकर खाक हो गया। आगजनी से करीब 4 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 436 के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं कैफे के संचालक ने बताया कि आरोपी बुजुर्ग पिछले कई दिनों से उसके कैफे के आसपास घूम रहा था।
संबंधित खबरें
पटना में अंडरग्राउंड रोड, कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्ताव मंजूर
1 hr agoअमित शाह का मिशन यूपी 2027, बीजेपी की चुनावी तैयारी को मिलेगी धार?
2 hrs agoजामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
3 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
3 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
4 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
5 hrs agoपूर्व मंत्री इंद्रनील सेन गिरफ्तार, दुर्गा पूजा पास मामले में हुआ एक्शन
5 hrs ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
5 hrs agoसीएम रेखा गुप्ता- दिल्ली में छठ पूजा से पहले बनेंगे 1400 से ज्यादा घाट
6 hrs agoबिहार में सुधा का नेटवर्क होगा मजबूत, 4,800 नई समितियां गठित
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines