के जे श्रीवत्सन, नागौर: मेघालय के राज्यपाल सतपाल मलिक का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि दिल्ली के राजपथ का नाम बदलने की जरूरत नहीं थी, राजपथ अपने आप में बहुत अच्छा नाम था, सभी जानते थे, लेकिन बदल दिया गया है। उन्होंने कहा कि राजपथ का नाम बदलना मोदी जी के नजरिए में सही है, राजपथ बोलने और कहने में बहुत सही है, सरकार ने जो नाम कर्तव्य पथ दिया है, उसे लगता जैसे किसी मंत्र का उचारण कर रहें है।
बता दें कि अभी हाल ही में दिल्ली के राजपथ का नाम बदलकर कर्तव्य पथ कर दिया गया है। उन्होंने ने आगे कहा कि इसका मतलब यह नहीं है कि वे मोदी सरकार के खिलाफ है, वह मोदी के समर्थक है, उनकी हर बात का सपोर्ट करते हैं। सतपाल मलिक नागौर जा रहे थे, इस दौरान कुछ देर के लिए झुंझुनूं के बगड़ में रूके थे। यहीं मीडिया से बात करते हुए उन्होंने यह बयान दिया है।
उपराष्ट्रपति बनने का था ऑफर
उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार के तरफ से उन्हें उपराष्ट्रपति बनाने के लिए पहले से इशारा दिया गया था, लेकिन उन्हें चुप रहने के लिए कहा गया था। लेकिन मैं महसूस करता हूं वो जरुर बोलता हूं। लेकिन वह किसान पुत्र है, वह उनके दर्द को महसूस करते है। उन्होंने कहा कि आज देश में किसानों की आमदनी घट रही है। उन्होंने किसानों का भी जिक्र किया और कहा कि किसानों को एमएसपी मिलनी चाहिए। उन्हें नहीं लगाता है कि किसानों को एमएसपी मिलेगी। उन्होंने कहा कि हालात को देखते हुए किसानों को आंदोलन करना पड़ेगा। उन्हें नहीं लगता केन्द्र सरकार एमएसपी को लागू कर दें, अगर सरकार एमएसपी को लागू नहीं करती है तो लड़ाई होगी। किसानों की जहां लड़ाई हो रही है, वहां मैं पहुंच जाउंगा।
भाजपा के लोगों पर साधा निशाना
वहीं देश में छापेमारी को लेकर उन्होंने कहा कि भाजपा में भी बहुत से लोग है जिन पर छापामार कार्रवाई होनी चाहिए। केन्द्र सरकार को उन पर कार्रवाई करनी चाहिए। उन पर ईडी सीबीआई के छापों की जरुरत है। कांग्रेस की ओर से चलाए जा रहे भारत जोडों आंदोलन को लेकर कहा कि वह अपनी पार्टी के लिए काम कर रहें है। राहुल गांधी युवा नेता है, कोई भी नेता ऐसा काम नहीं करता है जो आज राहुल गांधी कर रहें है। उन्हें लगता है कि अच्छा काम कर रहें है।
संबंधित खबरें
दिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 9 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
1 hr ago5 मर्डर, 30 FIR... पढ़ें इथियोपिया से डिपोर्ट गैंगस्टर की क्राइम हिस्ट्री
2 hrs ago'नक्सलवाद से मुक्त होने के बाद भारत की पहली दिवाली', बस्तर में बोले PM मोदी
2 hrs agoकानपुर में मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत
2 hrs agoदिवाली पर आज मेट्रो का समय बदला, दिल्ली-नोएडा-गाजियाबाद निवासी पढ़ें खबर
5 hrs agoदिवाली पर दिल्ली-NCR में 'जहरीली' धुंध, 10 से ज्यादा इलाकों में AQI 400 पार
7 hrs agoभोपाल MLA रेस्ट हाउस के कमरे में मिले युवक-युवती, विधानसभा सचिव से शिकायत
16 hrs agoफरीदाबाद में टेक महिंद्रा के पूर्व अफसर की हत्या, बल्लभगढ़ से आरोपी पकड़ा
18 hrs agoचुनाव से पहले अखिलेश यादव के राम मंदिर जाने के पीछे क्या हैं सियासी मायने?
20 hrs agoअयोध्या में दीपोत्सव का भव्य आगाज, 30 लाख दीए जला बनाया नया रिकार्ड
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines