ओडिशा का अधिकारी जिसकी 2023 में हुई मौत... अब पीएम मोदी की यात्रा में लगी ड्यूटी!

Odisha Government: ओडिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा होने वाली है। इसको लेकर ओडिशा सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस यात्रा में एक ऐसे अधिकारी को ड्यूटी पर लगाया गया है जिसकी मृत्यु पिछले साल हो चुकी है।

Prime Minister Narendra Modi
विज्ञापन

Odisha Government: ओडिशा में 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा होने वाली है। ओडिशा सरकार ने पीएम नरेंद्र मोदी की यात्रा के लिए ओएएस अधिकारी प्रबोध कुमार राउत को नियुक्त किया है। प्रबोध कुमार राउत की पिछले साल जुलाई में मौत हो गई थी। हालांकि, सोशल मीडिया इसकी आलोचना होने के बाद सरकार ने तुरंत अपनी गलती को सुधार लिया था।

17 सितंबर को पीएम की रैली

प्रधानमंत्री 17 सितंबर को ओडिशा की यात्रा पर जाने वाले हैं। इस दौरान वो सुबह करीब 11:15 बजे प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के लाभार्थियों से भी चर्चा करेंगे। इसके बाद दोपहर लगभग 12 बजे, वह ओडिशा के भुवनेश्वर में 3800 करोड़ रुपये से ज्यादा की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा इस दौरान वो सुभद्रा योजना का शुभारंभ करने वाले हैं। इसके लिए राज्य में भीड़ प्रबंधन के लिए महिला 50 सीनियर ओएएस अधिकारियों को नियुक्त किया गया।

Advertisment

जानकारी के मुताबिक, जिस अधिकारी को तैनात किया गया है उनकी पिछले साल ही मौत हो चुकी है। अधिकारी की आखिरी पोस्टिंग ओसीएसी में थी, जिसकी वजह से ये सारा कंफ्यूजन हुआ। सोशल मीडिया पर आलोचना होने के बाद इसमें बदलाव किया गया। अब अधिकारी का नाम बदलकर सुब्रत कुमार जेना कर दिया गया।

राज्य सरकार पर कटाक्ष

सरकार के आदेश पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, बीजू जनता दल (बीजद) ने सोशल मीडिया पर कटाक्ष किया। उन्होंने लिखा कि ‘बहुत अजीब स्थिति, एक अजीब शासन चल रहा है। एक अधिकारी, जो एक साल पहले मर चुका है, उनको प्रधानमंत्री की यात्रा के दौरान भीड़ नियंत्रण का प्रभार दिया गया है।’

विज्ञापन

पीएम मोदी राज्य की अपनी यात्रा के दौरान सुभद्रा योजना शुरू करेंगे और 2800 करोड़ की रेलवे परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। सुभद्रा योजना का उद्देश्य ओडिशा में एक करोड़ से अधिक महिलाओं को लाभ पहुंचाना है। यह योजना  21 से 60 साल की उम्र की पात्र महिलाओं को पांच सालों में 50000 देती है, जिसको दो किस्तों में 10000 सालाना दिया जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ