North-Outer Delhi: उत्तरी-बाहरी दिल्ली के शाहबाद डेयरी क्षेत्र में 8वीं कक्षा के छात्र के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपियों ने एक सरकारी स्कूल की बिल्डिंग में बच्चे के साथ इस घिनौने काम को अंजाम दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे पीटा और जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं आरोपी उससे 1 सप्ताह तक दुष्कर्म करते रहे।
जानकारी के अनुसार आरोपी एक बार दुष्कर्म करने के बाद फिर से उस पर इस कार्य के लिए दबाव बनाने लगे। परेशान होकर छात्र ने परिजनों को इस बात की जानकारी दी। जानकारी के बाद परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह है मामला
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 13 साल का पीड़ित रोहिणी में परिवार के साथ रहता है। वह इसी इलाके की सरकारी स्कूल में पढ़ता है। पुलिस में दर्ज एफआईआर के अनुसार अप्रैल महीने में स्कूल में समर कैंप लगाया गया था। कैंप सुबह 11 बजे से लेकर 4 बजे तक चलता था। समर कैंप में स्कूल के छात्रों के साथ और भी छात्र आते थे। इस दौरान उसके पास 5 छात्र आए और गलत काम के लिए कहने लगे। छात्र के मना करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की।
शिक्षकों को थी जानकारी
आरोपी छात्र को जबरदस्ती स्कूल के पार्क में ले गए और उसके बाद उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे डरा-धमकाकर 7 दिनों तक उसे पार्क में ले जाते रहे। डर की वजह से किसी को कुछ नहीं बताया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार छात्र ने इस घटना की जानकारी स्कूल के एक शिक्षक और शिक्षिका को दी। कार्यवाही के डर से शिक्षकों ने किसी को कुछ नहीं बताया। इसके बाद छात्र ने परेशान होकर परिजनों को जानकारी दी।
संबंधित खबरें
यूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
3 hrs agoकौन है यूट्यूबर आमिर शौकीन? त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय टिप्पणी पर गिरफ्तार
5 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
6 hrs agoदिल्ली यूनिवर्सिटी में इसी साल मिलेगी डिग्री, जानें तारीख
6 hrs agoमाइक तोड़े, फाइलें फेंकी, दिल्ली MCD में प्रदूषण पर चर्चा के दौरान हंगामा
7 hrs agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
8 hrs agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
8 hrs agoगुरुग्राम में बत्ती गुल, पानी और वाई-फाई ठप, हड़ताल पर बिजली कर्मचारी
8 hrs agoदिल्ली में यमुना की सफाई के लिए 8,941 करोड़ की 43 परियोजनाओं का उद्घाटन
9 hrs ago'CJP के प्रदर्शन से मेरा संबंध नहीं', नेहा की याचिका पर HC कल सुनाएगा फैसला
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines