Noida News: यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से नोएडा और आसपास के कई डूब क्षेत्र के इलाके अब बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं। सबसे अधिक असर मंगरौली गांव में देखने को मिला है। यहां खेत-खलिहान पूरी तरह पानी में डूब गए हैं। गौशालाओं में पानी भरने से पशुओं के लिए चारा और सुरक्षित स्थान की कमी हो गई है। ग्रामीणों ने बताया कि खेती को भारी नुकसान हुआ है। सैकड़ों बीघा फसल बर्बाद हो चुकी है।
शहर के महंगे इलाकों तक पहुंचा पानी
अब यह संकट सिर्फ ग्रामीण इलाकों तक सीमित नहीं रहा। नोएडा के सेक्टर 134, 135 और 136 जैसे पॉश इलाकों में भी यमुना का पानी घुसने लगा है। सेक्टर 135 के करोड़ों रुपये की कीमत वाले बंगलों में चार फीट से ज्यादा पानी भर चुका है। लोगों को घरों से बाहर निकलने में परेशानी हो रही है। कई स्थानों पर रेस्क्यू बोट्स की मदद ली जा रही है।
खतरा और गहराया
बुधवार शाम से शुरू हुई बारिश ने हालात को और गंभीर बना दिया है। पहले से ही जलस्तर बढ़ा हुआ था। अब लगातार बारिश से जलभराव तेजी से फैलता जा रहा है। प्रशासन की ओर से अलर्ट जारी किया गया है। निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
जानवरों का भी रेस्क्यू अभियान जारी
इस संकट के समय में कुछ लोग मिसाल भी कायम कर रहे हैं। सेक्टर 135 में रहने वाले एक डॉग लवर ने सैकड़ों फंसे हुए कुत्तों को रेस्क्यू करवाया है। जानवरों के लिए खाने-पीने की व्यवस्था की जा रही है। स्थानीय लोग भी स्वेच्छा से इस कार्य में सहयोग कर रहे है।
प्रशासन अलर्ट मोड पर
ग्रामीण और शहरी लोगों का कहना है कि स्थिति बिगड़ने से पहले ही चेतावनी मिल चुकी थी, लेकिन समय रहते प्रभावी इंतजाम नहीं किए गए। अब जब पानी लोगों के घरों तक पहुंच चुका है तो राहत कार्य में तेजी लाई गई है।
ये भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा में एक छत के नीचे जुटे 50 से अधिक देशों के एक्सपर्ट, खाद्य और पैकेजिंग में चीन को टक्कर देगा भारत
संबंधित खबरें
AAP को तगड़ा झटका, कांग्रेस से जुड़ीं प्रियंका कक्कड़; बताया क्यों छोड़ी आम आदमी पार्टी
38 mins agoनोएडा में 43वीं मंजिल से कूदकर शख्स ने किया सुसाइड, सुपरनोवा सोसाइटी में एक दिन पहले लिया था कमरा
1 hr agoDU ने खत्म की 28 क्रेडिट की अनिवार्यता, कम क्रेडिट पर भी अगली क्लास में प्रमोट होंगे छात्र
1 hr agoUP में कांग्रेस ने क्यों खेला 40 साल पुराना 'ट्रिपल कार्ड', जानिए- क्या है सोशल इंजीनियरिंग स्ट्रेटेजी?
2 hrs agoदिल्ली में रिपीट हुआ 'रिया अहीर मोमेंट', जंतर-मंतर पर महिला ने रोकी प्रदर्शनकारियों से भरी बस, देखें वीडियो
2 hrs agoअयोध्या रामजन्मभूमि परिसर में गैस पाइपलाइन फटने से बढ़ी टेंशन, कुछ देर के लिए रोके गए मंदिर के दर्शन
3 hrs agoDelhi to Bihar Bus Service: छठ पूजा पर घर जाने वालों की मौज! दिल्ली सरकार शुरू करेगी सीधी बसें; जानें रूट और कितना होगा किराया
3 hrs agoहिमाचल में 'महाजाम' और भयंकर भीड़, होटलों में 80% से ज्यादा ऑक्यूपेंसी, सरकारी गाड़ी छोड़ स्कूटी पर निकले मंत्री
4 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज फिर हल्लाबोल, जंतर-मंतर पर भारी सुरक्षा बल; चप्पे-चप्पे पर नजर
4 hrs agoFree LPG Cylinder on Diwali: खुशखबरी! दिल्ली और UP के राशन कार्ड धारकों को दिवाली पर फ्री सिलेंडर, चेक करें स्टेटस
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines