Noida News: नोएडा के थाना फेज-तीन क्षेत्र में जबरन धर्म परिवर्तन और निकाह का मामला सामने आया है। शादीशुदा महिला को बहला-फुसलाकर पहले उसका धर्म परिवर्तन कराया गया और फिर निकाह किया गया। महिला के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
निजी कंपनी में करती है नौकरी
पीड़िता नोएडा स्थित एक निजी कंपनी में कार्यरत थी। इसी दौरान उसकी जान-पहचान गाजियाबाद के बहरामपुर निवासी राजा मियां उर्फ एहसान से हो गई। दोनों के बीच धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ी और कुछ ही समय बाद राजा महिला को बहला-फुसलाकर भगा ले गया।
जबरन कराया धर्म परिवर्तन
1 मई को राजा ने महिला का जबरन धर्म परिवर्तन कराया और स्वयं को महिला के माता-पिता व भाई के रूप में दर्शाते हुए निकाह किया। इस दौरान महिला पर लगातार दबाव और धमकियां भी दी गई। महिला का अभी तक अपने पति से तलाक नहीं हुआ है। उसका एक छह साल का बेटा भी है।
चेन्नई से किया बरामद
महिला के परिजनों ने कोर्ट में याचिका दायर की जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला को चेन्नई से सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
ये भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा में अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, डेढ़ हजार किलो विस्फोटक मिला
संबंधित खबरें
सीएम भगवंत मान ने शुरू कीं 100 नई मिनी बसें, 150 युवाओं को रोजगार
13 mins agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
1 hr ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
2 hrs agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
2 hrs agoकौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
3 hrs ago'पंजाब में राहुल गांधी करेंगे बड़ा खुलासा', सचिन बोले-4 नवंबर को रैली
6 hrs agoJDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
6 hrs agoMP: नर्मदा किनारे लावारिस मिले 343 वोटर ID कार्ड, कांग्रेस बोली- हो FIR
6 hrs agoचुनाव के ऐलान के कुछ घंटों बाद ही जामिया में नए सिरे से प्रदर्शन शुरू
7 hrs agoCM रेखा गुप्ता महर्षि वाल्मीकि जयंती पर मंदिर पहुंचीं, पूजा-अर्चना की
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines