Noida News: नोएडा के जलवायु विहार में रहने वाली महिला से शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 42.50 लाख की ठगी कर ली गई। व्हाट्सएप के माध्यम से आरोपियों ने महिला से संपर्क किया था। मोटा मुनाफा कमाने का झांसा दिया और ठगी करने के बाद आरोपियों ने संपर्क तोड़ दिया।
पति ने दर्ज कराया मुकदमा
जलवायु विहार में रहने वाली महिला के पति रजनीश कुमार त्रिपाठी की तरफ से इस मामले में केस दर्ज कराया गया है। उन्होंने बताया कि अगस्त 2024 में आरोपियों ने उनकी पत्नी से व्हाट्सएप पर संपर्क किया था। शेयर मार्केट में निवेश का झांसा दिया गया। महिला आरोपियों की बातों में आ गई और कई बार में मोटी रकम निवेश कर दी।
अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर करवाई रकम
पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने एक नामी कंपनी का शेयर बेचने के नाम पर संपर्क किया था। उसके बाद विश्वास में लेने के बाद महिला से कई अलग-अलग बैंक खातों में रकम ट्रांसफर करवाई गई है। मामले में अब महिला के पति की तहरीर पर साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज किया गया है।
बैंक खातों की जांच में जुटी पुलिस
जिन अलग-अलग बैंक खातों में साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर की गई है उन खातों की जांच पुलिस कर रही है। कुछ संदिग्ध की पहचान पुलिस ने की है। पुलिस का दावा है इस मामले में जल्द ही आरोपियों की धर पकड़ की जाएगी।
ये भी पढ़ें: Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में गिरा प्लास्टर, आफत में निवासियों की जान
संबंधित खबरें
LIVE: यूट्यूबर ध्रुव राठी को रिहा किया गया, दिल्ली पुलिस ने रात 3 बजे छोड़ा
3 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
11 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच आज भी बंद रहेंगी दिल्ली की 30 सड़के, डायवर्जन लागू
11 hrs agoदिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों को फिर खोला गया, एंट्री-एग्जिट शुरू
11 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
13 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
15 hrs agoमुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान भी डिटेन
15 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
17 hrs agoदिल्ली दंगे में ताहिर हुसैन दोषी करार, कोर्ट ने 7 आरोपियों को किया बरी
17 hrs agoदिल्ली के इन इलाकों में 11 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना इलाका
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines