Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सुपरटेक इकोविलेज 1 में हाउसकीपिंग और सुरक्षाकर्मी हड़ताल पर, दो महीने से नहीं मिली सैलरी

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सुपरटेक इकोविलेज 1 में हाउसकीपिंग और सुरक्षाकर्मी हड़ताल पर, दो महीने से नहीं मिली सैलरीग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित सुपरटेक इकोविलेज 1 सोसायटी में काम कर रहे सुरक्षाकर्मियों और हाउसकीपिंग स्टाफ का सब्र अब जवाब दे गया है। वेतन न मिलने से नाराज कर्मचारियों ने मंगलवार को सोसायटी के मुख्य द्वार पर हड़ताल शुरू कर दी।

Ecovillage 1 Protest

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सुपरटेक इकोविलेज 1 में हाउसकीपिंग और सुरक्षाकर्मी हड़ताल पर, दो महीने से नहीं मिली सैलरीग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित सुपरटेक इकोविलेज 1 सोसायटी में काम कर रहे सुरक्षाकर्मियों और हाउसकीपिंग स्टाफ का सब्र अब जवाब दे गया है। वेतन न मिलने से नाराज कर्मचारियों ने मंगलवार को सोसायटी के मुख्य द्वार पर हड़ताल शुरू कर दी। हड़ताल कर रहे कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें पिछले दो महीनों से वेतन नहीं मिला है जिससे उनके परिवार का गुजारा करना मुश्किल हो गया है।

विज्ञापन

ग्रैविटी एजेंसी पर है आरोप
प्रदर्शन कर रहे कर्मियों ने बताया कि सोसायटी की पुरानी मेंटेनेंस एजेंसी ग्रैविटी की ओर से लगातार वादे किए गए, लेकिन वेतन आज तक नहीं मिला। अधिकांश कर्मचारी 10,000 से 12,000 रुपये मासिक वेतन पर काम करते है जो पहले ही न्यूनतम है। ऐसे में समय पर वेतन न मिलना उनकी आर्थिक स्थिति को और भी दयनीय बना रहा है।

विज्ञापन

घर का किराया बकाया
सुरक्षाकर्मी अजय सिंह ने बताया घर का किराया, बच्चों की फीस और राशन के खर्च पूरे करना अब मुश्किल हो गया है। दो महीने से सैलरी नहीं मिली है। ऊपर से कोई ठोस जवाब भी नहीं दिया जा रहा। ऐसे में ड्यूटी कर परिवार चलाना मुश्किल हो गया है।

सैलरी मिलने के बाद ही करेंगे ड्यूटी
सोसायटी में सुरक्षा और साफ-सफाई की व्यवस्था प्रभावित हो रही है। हड़ताल कब तक जारी रहेगी, यह स्पष्ट नहीं है। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक वेतन नहीं मिलेगा, वह ड्यूटी पर नहीं लौटेंगे। सोसायटी में रहने वाले कई निवासियों ने भी कर्मचारियों को सैलरी देने की मांग की है। उनका कहना है कि उनसे हर महीने मेंटेनेंस समय पर वसूला जाता है तो फिर कर्मचारियों को सैलरी भी समय पर मिलनी चाहिए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ