राष्ट्र के निर्माण में यूनिवर्सिटी की भूमिका सबसे अहम: उपराष्ट्रपति

Noida News : उपराष्ट्रपति ने अपने संबोधन में कई आकर्षक बातें कही। उन्होंने कहा कि एजुकेशन देश में समानता लाती है। डेमोक्रेसी में एजुकेशन से बेस्ट कुछ नहीं है। हमारे देश के तक्षशिला व नालंदा जैसी यूनिवर्सिटी ने देश को कई कोहिनूर दिए है। यूनिवर्सिटी राष्ट्र का निर्माण करने में अहम भूमिका निभाती है।

Vice President

नोएडा में कुलपति सम्मेलन को संबोधित करते उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़

विज्ञापन

Noida News : नोएडा के सेक्टर 125 स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी में चल रहे दो दिवसीय कुलपति सम्मेलन में सोमवार को देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ पहुंचे। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हर यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर हमारे देश की भूमिका के लेखक है। उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी सिर्फ डिग्री के लिए नहीं है, बल्कि यह ज्ञान का स्तर बढ़ाने का सबसे बेहतर माध्यम है।

एजुकेशन लाती है समानता

उपराष्ट्रपति ने अपने संबोधन में कई आकर्षक बातें कही। उन्होंने कहा कि एजुकेशन देश में समानता लाती है। डेमोक्रेसी में एजुकेशन से बेस्ट कुछ नहीं है। हमारे देश के तक्षशिला व नालंदा जैसी यूनिवर्सिटी ने देश को कई कोहिनूर दिए है। यूनिवर्सिटी राष्ट्र का निर्माण करने में अहम भूमिका निभाती है।

Advertisment

19 देशों की यूनिवर्सिटी के कुलपति है शामिल

एमिटी यूनिवर्सिटी में चल रहे दो दिवसीय कुलपति सम्मेलन में 19 देशों की अलग-अलग यूनिवर्सिटी के कुलपति हिस्सा ले रहे है। एसोसिएशन आॅफ इंडियन यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष विनय पाठक ने बताया कि आज यानी 23 जून को एआईयू के 100 साल पूरे हुए है। ऐसे में उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह सम्मेलन आयोजित किया गया है।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ