Noida News: सेक्टर-12 नोएडा के रहने वाले मशहूर ट्रैवल इन्फ्लुएंसर और फोटोग्राफर अनुनय सूद का अमेरिका के लास वेगास में निधन हो गया है. मात्र 32 वर्ष की आयु में उनकी मौत की खबर ने सोशल मीडिया और फैन्स को गहरे सदमे में डाल दिया है. परिवार ने उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट जारी कर मौत की पुष्टि की है, हालांकि मृत्यु का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है. परिवारजन अंतिम औपचारिकताओं के लिए अमेरिका रवाना हो गए हैं.
अंतिम पोस्ट में झलकी थी खुशी
अनुनय की आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट कुछ ही दिन पहले आई थी, जिसमें वह लास वेगास की सड़कों पर स्पोर्ट्स कारों के बीच नजर आ रहे थे. उन्होंने पोस्ट में लिखा था कि यकीन नहीं होता कि मैंने यह वीकेंड अपने सपनों की मशीनों और लीजेंड्स के बीच व्यतीत किया.
14 लाख इंस्टाग्राम फॉलोअर्स
दुबई में बसे अनुनय सिर्फ एक ट्रैवल फोटोग्राफर नहीं, बल्कि लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा थे. इंस्टाग्राम पर उनके 14 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं. यूट्यूब पर करीब चार लाख सब्सक्राइबर्स थे. उनकी रील्स और फोटोग्राफी ने ट्रैवल कंटेंट में धमाल मचाया था. स्विट्जरलैंड के पहाड़ों से लेकर आइसलैंड की झीलों और टोक्यो की गलियों तक उनका कैमरा हर जगह की कहानी कहता था.
फोर्ब्स की टॉप 100 डिजिटल स्टार्स में लगातार तीन साल
अनुनय सूद को फोर्ब्स इंडिया ने लगातार तीन वर्षों 2022, 2023 और 2024 में अपनी “टॉप 100 डिजिटल स्टार्स” लिस्ट में शामिल किया था. फोर्ब्स ने उन्हें दुबई बेस्ड फोटोग्राफर कहकर सम्मानित किया था. इसके साथ ही वह एक सफल मार्केटिंग फर्म भी चलाते थे और सोशल मीडिया की क्रिएटिव दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बना चुके थे. परिवार ने बयान जारी कर कहा है कि वे इस समय गहरे शोक में हैं और सभी से प्राइवेसी बनाए रखने की अपील की है.
संबंधित खबरें
जामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
57 mins ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
1 hr agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
1 hr agoकौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
2 hrs ago'पंजाब में राहुल गांधी करेंगे बड़ा खुलासा', सचिन बोले-4 नवंबर को रैली
5 hrs agoJDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
5 hrs agoMP: नर्मदा किनारे लावारिस मिले 343 वोटर ID कार्ड, कांग्रेस बोली- हो FIR
6 hrs agoचुनाव के ऐलान के कुछ घंटों बाद ही जामिया में नए सिरे से प्रदर्शन शुरू
6 hrs agoCM रेखा गुप्ता महर्षि वाल्मीकि जयंती पर मंदिर पहुंचीं, पूजा-अर्चना की
6 hrs agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines