हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Noida News: नोएडा में स्ट्रीट डाॅग के लिए 1200 फीडिंग प्वाइंट बनाने का काम शुरू, जानें कौन से सेक्टर चुने गए

Noida News: नोएडा के सेक्टरों और सोसायटी में लावारिश कुत्तों को खाना खिलाने को लेकर बढ़ते विवादों को देखते हुए नोएडा प्राधिकरण ने एक व्यवस्थित समाधान का निर्णय लिया है. प्राधिकरण ने सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के तहत शहर में डॉग फीडिंग प्वाइंट्स बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

विज्ञापन

Noida News: नोएडा के सेक्टरों और सोसायटी में लावारिश कुत्तों को खाना खिलाने को लेकर बढ़ते विवादों को देखते हुए नोएडा प्राधिकरण ने एक व्यवस्थित समाधान का निर्णय लिया है. प्राधिकरण ने सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के तहत शहर में डॉग फीडिंग प्वाइंट्स बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस योजना के तहत शहरभर में करीब 1200 फीडिंग प्वाइंट्स बनाए जाएंगे, जहां कुत्तों को खाना खिलाने की अनुमति होगी.

पहले चरण में 15 स्थानों पर लगाए गए बोर्ड

पहले चरण में 15 फीडिंग प्वाइंट्स चिन्हित किए गए हैं, जिन पर सूचना बोर्ड लगाए जा चुके हैं. ये प्वाइंट सेक्टर-74 से 79 और सेक्टर-137 में स्थित हैं. इन स्थलों पर फिलहाल कोई निर्माण नहीं कराया गया है, बल्कि खुले स्थानों जैसे ग्रीन बेल्ट, सड़क किनारे और सोसायटी के बाहरी क्षेत्र को चुना गया है ताकि लोगों को आसानी से जानकारी मिल सके.

जागरूकता भी होगी जरूरी

नोएडा प्राधिकरण का कहना है कि चिन्हित फीडिंग प्वाइंट्स की निगरानी भी की जाएगी, ताकि यह पता चल सके कि लोग इनका कितना उपयोग कर रहे हैं. इसके साथ ही स्थानीय निवासियों को जागरूक किया जाएगा कि वे कुत्तों को केवल इन्हीं तय स्थानों पर ही भोजन दें, जिससे रिहायशी इलाकों में विवाद की स्थिति पैदा न हो.

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर अमल

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में आदेश दिया था कि शहरों में लावारिश कुत्तों के लिए निर्धारित फीडिंग प्वाइंट बनाए जाएं और आक्रामक कुत्तों को शेल्टर होम्स में रखा जाए. इसी आदेश के अनुपालन में नोएडा प्राधिकरण ने यह योजना शुरू की है. इससे पहले जब प्राधिकरण ने फीडिंग प्वाइंट बनाने की कोशिश की थी, तब स्थानीय स्तर पर विरोध हुआ था. इस बार न्यायालय के आदेश की वजह से प्रक्रिया बिना किसी बाधा के आगे बढ़ रही है.

ये भी पढ़ें: नोएडा एयरपोर्ट से सीधे जुड़ेगा दिल्ली-वाराणसी हाई स्पीड रेल कॉरिडोर, राजधानी से 21 मिनट में पहुंचेगी ट्रेन

undefined

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें