Noida News: नोएडा के सेक्टर-117 में बुधवार को एक आवारा कुत्ते ने आतंक मचा दिया. सुबह से ही वह आक्रामक अवस्था में घूम रहा था और राह चलते लोगों व अन्य कुत्तों पर झपट रहा था. दोपहर तक स्थिति भयावह हो गई जब पार्क में खेल रहे तीन बच्चों पर उसने हमला कर दिया और उन्हें काट लिया. घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई.
पार्क में खेल रहे थे बच्चे
गांव सोहरखा से कुछ बच्चे सेक्टर-117 के पार्क में खेलने आए थे. इसी दौरान अचानक आक्रामक कुत्ते ने तीनों पर हमला कर दिया. बच्चों की चीख-पुकार सुनकर मौके पर मौजूद गार्ड दौड़ा और किसी तरह उन्हें बचाया. घायल बच्चों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.
2 दिनों से घूम रहा था
सेक्टर के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष कोसिंदर यादव ने बताया कि कुत्ता पिछले दो दिनों से क्षेत्र में दिखाई दे रहा था और बुधवार को उसने कई लोगों पर झपटने की कोशिश की. सीसीटीवी कैमरों में भी उसकी हरकतें कैद हुई हैं. घटना की जानकारी मिलते ही नोएडा प्राधिकरण की टीम को बुलाया गया. हालांकि जब तक टीम मौके पर पहुंची, तब तक गार्ड ने कुत्ते को गेट के बाहर निकाल दिया था. इसके बाद कुत्ता दोबारा नहीं मिला.
लगातार बढ़ रहा आतंक
निवासियों का कहना है कि आवारा कुत्तों का आतंक पिछले कुछ हफ्तों से बढ़ गया है. लोगों में इतना डर है कि शाम के समय बच्चे पार्क में खेलने नहीं जा रहे हैं. आरडब्ल्यूए अध्यक्ष कोसिंदर यादव ने मांग की है कि प्राधिकरण क्षेत्र में आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए नियमित अभियान चलाए और संक्रमित कुत्तों की जांच की जाए, ताकि किसी बड़े हादसे को रोका जा सके.
ये भी पढ़ें: यमुना एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा, पति की मौत, पत्नी-बेटी गंभीर
संबंधित खबरें
कौन है यूट्यूबर आमिर शौकीन? त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय टिप्पणी पर गिरफ्तार
1 hr ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
2 hrs agoदिल्ली यूनिवर्सिटी में इसी साल मिलेगी डिग्री, जानें तारीख
2 hrs agoमाइक तोड़े, फाइलें फेंकी, दिल्ली MCD में प्रदूषण पर चर्चा के दौरान हंगामा
3 hrs agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
4 hrs agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
4 hrs agoगुरुग्राम में बत्ती गुल, पानी और वाई-फाई ठप, हड़ताल पर बिजली कर्मचारी
4 hrs agoदिल्ली में यमुना की सफाई के लिए 8,941 करोड़ की 43 परियोजनाओं का उद्घाटन
5 hrs ago'CJP के प्रदर्शन से मेरा संबंध नहीं', नेहा की याचिका पर HC कल सुनाएगा फैसला
5 hrs agoमिशन यूपी 2027: अमित शाह के सामने बीजेपी की चुनावी चुनौती
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines