Noida News: नोएडा शहर की सड़कों पर एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है. लगभग डेढ़ करोड़ रुपये कीमत वाली डिफेंडर कार ने अनियंत्रित होकर चार कार और एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. हादसा नोएडा के सेक्टर-129 स्थित गुलशन मॉल के पास देर बुधवार रात हुआ. गनीमत रही कि हादसे में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ. पुलिस ने कार चालक को मौके से हिरासत में ले लिया है.
तेज रफ्तार में था हाई-एंड लक्जरी वाहन
डिफेंडर कार को नोएडा सेक्टर-100 निवासी सुनीत चला रहा था. गुलशन तिराहे के पास वह जैसे ही कट लेने लगा, कार अनियंत्रित होकर सामने से आ रही स्विफ्ट डिजायर से टकरा गई. टक्कर इतनी तेज थी कि डिजायर में सवार लोगों को हल्की चोट आई और कार क्षतिग्रस्त हो गई. इसके बाद डिफेंडर कार रुकी नहीं, बल्कि 3 अन्य कारों और एक बाइक को भी पीछे से टक्कर मार दी. आसपास मौजूद लोग तुरंत बचाव के लिए आगे आए और पुलिस को सूचना दी गई.
बाइक और कार सवारों को हल्की चोट
इस हादसे में बाइक सवार और डिजायर चालक को मामूली चोट आई, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई. मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने तुरंत क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे हटाया और यातायात सामान्य कराया।
डिफेंडर चालक हिरासत में, वाहन सीज
पुलिस ने हादसे के बाद डिफेंडर कार चालक सुनीत को हिरासत में ले लिया है. वाहन को कस्टडी में लेकर थाने भेजा गया है. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या चालक नशे की हालत में था. उसका मेडिकल कराया जा रहा है.
ये भी पढ़ें: नोएडा में अब एक ही छत के नीचे मिलेंगी हर ब्रांड की गाड़ियां, पहला ऑटोमोबाइल शोरूम क्लस्टर होगा शुरू
संबंधित खबरें
'शुद्धिकरण के नाम पर उतरवाए कपड़े', ईसाई महिला ने धर्मांतरण का लगाया आरोप
6 hrs agoआजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
8 hrs agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
10 hrs agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
11 hrs agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
11 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
11 hrs agoदिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
11 hrs ago'मर जाएंगे, गाड़ी रोक दो…', एमपी के धार में कार के बोनट पर लटके पिता-पुत्र
11 hrs agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
11 hrs agoजामिया में होंगी अब ऑनलाइन क्लास, प्रदर्शनों के बीच यूनिवर्सिटी का ऐलान
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines