Road Accident In Noida: उत्तर प्रदेश के नोएडा में शुक्रवार देर शाम एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। एक मर्सिडीज कार ने एक ई-रिक्शा चालक को रौंद डाला। हादसे में गंभीर रूप से घायल ई-रिक्शा वाले को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मर्सिडीज कार दिल्ली नंबर की है।
टक्कर के बाद फुटपाथ से टकराई कार
घटना देर शाम नोएडा के सेक्टर-31 की है। यहां एक मर्सिडीज कार तेज रफ्तार में जा रही थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि कार अनियंत्रित हो गई। कार ने ई-रिक्शे को रौंद डाला। इसके बाद कार फुटपाथ से टकरा गई। हादसे में ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक ई-रिक्शा चालक के पैर पूरी तरह से कुचल गए थे। लोगों ने नोएडा पुलिस को मामले की जानकारी दी।
पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया
सूचना पर पहुंची थाना सेक्टर-20 पुलिस ने गंभीर घायल ई-रिक्शा चालक को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं पुलिस ने मर्सिडीज कार सवार को हिरासत में लिया है। उसकी मर्सिडीज कार को भी कब्जे में ले लिया है। थाना सेक्टर-20 पुलिस के मुताबिक ई-रिक्शा चालक का नाम रवि कुमार था। वह नोएडा के सेक्टर-8 में झुग्गियों में रहता था। हादसे के बाद थाना पुलिस ने रवि के परिवार वालों को जानकारी दे दी है।
नोएडा में लगातार दूसरा बड़ा हादसा
आपको बता दें कि नोएडा में कारों से लोगों को रौंदने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। यह लगातार दूसरी बड़ी घटना है। दो दिन पहले मंगलवार रात को नोएडा के एक विश्वविद्यालय ने छात्र ने स्कॉर्पियो गाड़ी से तीन लोगों को रौंद डाला था। इसमें एक कारपेंटर की मौत हो गई थी। पुलिस ने आरोपी की कार को कब्जे में लेकर छात्र तो हिरासत में लिया था। जानकारी पर पता चला था कि वह दिल्ली के जसोला क्षेत्र का रहने वाला है। नोएडा के एक विश्वविद्यालय से लॉ (कानून) की पढ़ाई कर रहा है। वहीं मरने वाला व्यक्ति मूलरूप से कुशीनगर का रहने वाला था। यहां रहकर कारपेंटर का काम करता था।
संबंधित खबरें
LIVE: सीजेपी प्रोटेस्ट का आज दूसरा दिन, दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन खुले
2 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
10 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच आज भी बंद रहेंगी दिल्ली की 30 सड़के, डायवर्जन लागू
10 hrs agoदिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों को फिर खोला गया, एंट्री-एग्जिट शुरू
10 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
12 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
13 hrs agoमुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान भी डिटेन
14 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
16 hrs agoदिल्ली दंगे में ताहिर हुसैन दोषी करार, कोर्ट ने 7 आरोपियों को किया बरी
16 hrs agoदिल्ली के इन इलाकों में 11 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना इलाका
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines