Noida Police Transfer: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले में पांच थाना प्रभारियों के कार्य क्षेत्र में फेरबदल किया गया है। वहीं जारचा थाना प्रभारी को लाइन हाजिर किया गया है। तबादला संबंधी आदेश नोएडा पुलिस कमिश्नर आलोक कुमार सिंह की ओर से जारी किए गए हैं।

विज्ञापन

विवेक त्रिवेदी बने थाना सेक्टर-58 प्रभारी

पुलिस कमिश्नर कार्यालय की ओर से जारी तबादलों के अनुसार थाना सेक्टर-58 प्रभारी इंस्पेक्टर विनोद कुमार यादव को यूपी के जालौन जिले में भेजा गया है। यह आदेश अपर पुलिस अधीक्षक स्थापना की तरफ से यह आदेश जारी किए गए हैं। वहीं कोतवाली फेस-3 प्रभारी इंस्पेक्टर विवेक त्रिवेदी को थाना सेक्टर-58 कोतवाली प्रभारी बनाया गया है। इंस्पेक्टर विजय कुमार को थाना फेज-3 प्रभारी बनाया गया है।

विज्ञापन

जारचा थानाध्यक्ष लाइन हाजिर

वहीं ग्रेटर नोएडा के आईटी सेल में तैनात इंस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार को थाना सेक्टर-126 का प्रभारी तैनात किया गया है। सेंट्रल नोएडा के आईटी सेल में तैनात इंस्पेक्टर अमित कुमार को थाना सेक्टर-24 प्रभारी बनाया गया है। वहीं थाना सेक्टर-24 प्रभारी इंस्पेक्टर ज्ञान सिंह को थाना जारचा प्रभारी बनाया गया है। जारचा थानाध्यक्ष श्रीपाल को लाइन हाजिर किया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ