---विज्ञापन---

प्रदेश angle-right

Noida News: खाना नहीं दिया, पति को आया इतना गुस्सा की तवा मारकर कर दी पत्नी की हत्या

नोएडा: लोगों में धैर्य खत्म हो गया है और गुस्सा सातवें आसमान पर रहता है। नोएडा में इसी से जुड़ी एक बेहद हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। हुआ यूं कि एक शख्स ने भूख लगने पर अपनी पत्नी से खाना मांगा। पत्नी को उसे देने में थोड़ी देर क्या हुई इस बात […]

---विज्ञापन---

नोएडा: लोगों में धैर्य खत्म हो गया है और गुस्सा सातवें आसमान पर रहता है। नोएडा में इसी से जुड़ी एक बेहद हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। हुआ यूं कि एक शख्स ने भूख लगने पर अपनी पत्नी से खाना मांगा। पत्नी को उसे देने में थोड़ी देर क्या हुई इस बात से गुस्साए पति ने पत्नी के सिर में तवा ही दे मारा। जिससे महिला की मौत हो गई है। इतना ही नहीं वारदात को अंजाम देने के बाद वह फरार हो गया। अब नोएडा पुलिस उसे पकड़ लाई है।

नोएडा पुलिस अधिकारियों के अनुसार घटना 12 सितंबर को थाना फेस-3 की है। बी 144 श्रमिक कुंज से एक महिला की हत्या की सूचना मिली। मौके पर खुशबू नाम की महिला की लाश खून से लथपथ पड़ी थी। उसके सिर पर तवा मारा गया था। घटनास्थल से उसका पति फरार था। शव को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवाकर मामले की जांच शुरू की गई। छानबीन में पता चला कि कुछ माह पूर्व महिला की अनुज कुमार नामक युवक से शादी हुई थी। अनुज बिहार के बांका का रहने वाला है।

---विज्ञापन---

आसपास लोगों से पूछताछ में पुलिस को पता चला कि वारदात से पहले कपल में जमकर झगड़ा हुआ था। पुलिस ने हत्या की धाराओं में एफआईआर दर्ज की। अनुज का मोबाइल फोन सर्विलांस पर लगाया गया। जिसके बाद सेक्टर 59 ममूरा से अनुज को पकड़ा गया। गहन पूछताछ में उसने अपना गुनाह कबूल किया। उसने बताया कि गुस्से में उसने तवा खुशबू को दे मारा था।

First published on: Sep 13, 2022 06:48 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola