Noida News : नोएडा की सड़कों पर स्ट्रीट क्राइम को अंजाम देने वाले बदमाश से बृहस्पतिवार दिनदहाड़े पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस एनकाउंटर में एक बदमाश को गोली लगी है। घायल बदमाश की पहचान अंकुर उर्फ आदिल के रूप में हुई है। वह गाजियाबाद के विजयनगर का रहने वाला है। बदमाश के कब्जे से तमंचा, कारतूस व घटना में इस्तेमाल की जाने वाली स्कूटी बरामद की गई है। घायल बदमाश अपने साथी के साथ मिलकर चेन लूट की घटना को अंजाम देता था।
28 अप्रैल को मेट्रो स्टेशन के पास लूटी थी चेन
सेक्टर 24 कोतवाली प्रभारी विद्युत गोयल ने बताया कि पकड़े गए बदमाश ने 28 अप्रैल को सेक्टर 52 मेट्रो स्टेशन के पास अपने साथी के साथ मिलकर एक व्यक्ति की चेन लूट ली थी। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों बदमाश फरार हो गए थे। आज बदमाशों के संबंध में मुखबिर से सूचना मिली। सूचना के आधार पर बदमाशों की घेराबंदी की गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के गोली लगी है।
सुनार को बेच दी थी लूट की चेन
पुलिस ने बताया कि बदमाशों ने लूट की चेन को एक सुनार को बेच दिया था। बदमाश के कब्जे से 3350 रुपए भी बरामद हुए हैं जो कि लूट की चेन को बेचकर मिले थे। पूछताछ में सुनार की जानकारी हाथ लगी है। जल्द ही उस पर भी शिकंजा कसा जाएगा।
स्ट्रीट क्राइम पर अंकुश लगाने का प्रयास
एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि स्ट्रीट क्राइम की घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। किसी भी कीमत पर स्ट्रीट क्राइम नहीं होने दिया जाएगा। जो भी बदमाश घटना को अंजाम देगा पुलिस तत्काल उनके खिलाफ कार्रवाई करेगी।
रेकी के बाद करते थे लूट
पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश मेट्रो स्टेशन और मुख्य बाजार के आसपास पहले रेकी करता था। जब भी कोई व्यक्ति चेन पहना हुआ दिखता था तो उसका पीछा कर लूट की घटना को अंजाम देता था और सुनसान स्थान पर जाकर छिप जाता था।
संबंधित खबरें
कौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलावाया
12 mins agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
46 mins agoपटना में अंडरग्राउंड रोड, कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्ताव मंजूर
9 hrs agoअमित शाह का मिशन यूपी 2027, बीजेपी की चुनावी तैयारी को मिलेगी धार?
10 hrs agoजामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
11 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
11 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
12 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
13 hrs agoपूर्व मंत्री इंद्रनील सेन गिरफ्तार, दुर्गा पूजा पास मामले में हुआ एक्शन
13 hrs ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines