Noida News: शहर में बढ़ती बिजली मांग को देखते हुए उपभोक्ताओं को बिना कटौती के बिजली सप्लाई होगी. बिजली निगम ने 33-11 केवी के 19 नए बिजली उपकेंद्र बनाने का प्रस्ताव तैयार किया है. इसके लिए नोएडा प्राधिकरण से जमीन उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है. नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) लोकेश एम ने संबंधित अधिकारियों को भूमि चिह्नित करने और विद्युत विभाग को जल्द उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं.
स्काडा योजना के तहत मजबूत होगी बिजली व्यवस्था
शहर में स्काडा योजना के तहत बिजली व्यवस्था को आधुनिक और सुचारू बनाया जाएगा. विद्युत निगम ने हाल ही में सर्वे कर शहर के अलग-अलग सेक्टरों में बिजली लोड और नेटवर्क क्षमता का अध्ययन किया था. इसके आधार पर 19 नए उपकेंद्रों की जरूरत सामने आई. इन उपकेंद्रों के निर्माण से करीब 5 लाख उपभोक्ताओं को बिजली सप्लाई होगी.
बढ़ती मांग के मद्देनजर उठाया गया कदम
नोएडा में हर साल बिजली की मांग में 10 से 20 प्रतिशत तक की वृद्धि दर्ज की जा रही है. सर्दियों के मौसम में शहर की न्यूनतम मांग 150 मेगावाट तक रहती है, जबकि गर्मियों में यह 3,000 मेगावाट तक पहुंच जाती है. प्रदेश में सबसे ज्यादा बिजली राजस्व नोएडा शहर से ही प्राप्त होता है.
जमीन चिह्नित करने के निर्देश जारी
नोएडा प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम ने बताया कि विद्युत निगम ने नए बिजली उपकेंद्रों के लिए जमीन उपलब्ध कराने का पत्र भेजा है. संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि भूमि जल्द चिह्नित कर निगम को सौंपी जाए.
ये भी पढ़ें: Noida News: नोएडा के 43 बिल्डरों के लिए आज आखिरी मौका, नहीं जमा किया बकाया तो छिन जाएगा राहत पैकेज
संबंधित खबरें
गुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
40 mins ago'आपको नहीं लगता...', मनोज तिवारी के यमुना के दावे पर रिजिजू ने दिया चैलेंज
1 hr agoPM मोदी का गुजरात दौरा, शाम को होगी नक्सल मुक्त भारत एकता परेड
2 hrs agoसरदार पटेल जयंती पर गुजरात में एकता परेड में शामिल होंगे PM पीएम मोदी
2 hrs agoदिल्ली के व्यापारियों ने सोनिया-राहुल को लिखी चिट्ठी, रैली टालने ने की अपील
3 hrs ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
4 hrs agoएक मंच पर दिखे देवेंद्र फडणवीस और ठाकरे बंधु, MNS चीफ ने ली CM की चुटकी
5 hrs agoजामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
15 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
15 hrs agoयूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines