Noida Crime News: उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक ई-रिक्शा चालक को 90 सेकेंड में 17 थप्पड़ मारने वाली आरोपी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ई-रिक्शा चालक की बस इतनी गलती थी कि उसका ई-रिक्शा महिला की कार से टच हो गया था, जिसके बाद महिला आगबबूला हो गई। पीड़ित ई-रिक्शा चालक की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर महिला के खिलाफ कार्रवाई की है।
ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पेट पालते हैं मिथुन
नोएडा के सेक्टर-82 में रहने वाले मिथुन चौधरी ई-रिक्शा चला कर अपने परिवार का पेट पालते हैं। पिछले शुक्रवार को वह सेक्टर-110 के बाजार से गुजर रहे थे। तभी उनका ई-रिक्शा एक कार से हल्का टच हो गया। इसी पर कार में सवार महिला ने अपना आपा खो दिया। बीच बाजार ई-रिक्शा चालक को मारना शुरू कर दिया। आरोपित महिला ने 90 सेकेंड में ई-रिक्शा चालक को 17 थप्पड़ जड़ दिए। वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर महिला को खोजा
वहीं पीड़ित ई-रिक्शा चालक ने थाना फेस दो पुलिस से मामले की शिकायत की। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि महिला ने उसके पैसे और मोबाइल फोन भी छीन लिए। पुलिस के पास भी वायरल वीडियो पहुंच गया। पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी, जिसके बाद आरोपित महिला को खोज निकाला। महिला को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला की पहचान किरन सिंह के रूप में हुई है। वह श्रमिक कुंज की रहने वाली बताई जा रही है।
संबंधित खबरें
अमित शाह का मिशन यूपी 2027, बीजेपी की चुनावी तैयारी को मिलेगी धार?
14 mins agoजामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
37 mins agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
1 hr agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
2 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
2 hrs agoपूर्व मंत्री इंद्रनील सेन गिरफ्तार, दुर्गा पूजा पास मामले में हुआ एक्शन
3 hrs ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
3 hrs agoसीएम रेखा गुप्ता- दिल्ली में छठ पूजा से पहले बनेंगे 1400 से ज्यादा घाट
3 hrs agoबिहार में सुधा का नेटवर्क होगा मजबूत, 4,800 नई समितियां गठित
4 hrs agoइलाहाबाद हाईकोर्ट में वकीलों का हंगामा, जज की ओर फेंकी गईं कुर्सियां
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines