Noida News: नोएडा सेक्टर-63 स्थित नशा मुक्ति केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराए गए युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है। मृतक की पहचान 36 वर्षीय पिंटू निवासी मानेसर हरियाणा के रूप में हुई है। घटना को लेकर परिजनों ने नशा मुक्ति केंद्र (अटल फाउंडेशन) के स्टाफ पर गंभीर आरोप लगाए है। आरोप है कि युवक को प्रताड़ित किया जाता था।
पीट-पीट कर हत्या का आरोप
पिंटू के भाई मनीष और माता-पिता का कहना है कि उन्होंने 17 अगस्त की शाम को पिंटू को सेक्टर-63 स्थित अटल फाउंडेशन में भर्ती कराया था। उनका आरोप है कि भर्ती के कुछ दिनों बाद ही पिंटू के साथ केंद्र में मारपीट की गई जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई।
शरीर पर मिले नीले निशान
परिजनों ने बताया कि पिंटू के शरीर पर नीले निशान भी पाए गए है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं है कि उसके साथ मारपीट हुई। तबीयत बिगड़ने के बावजूद फाउंडेशन प्रबंधन ने परिवार को बिना सूचना दिए उसे मेरठ स्थित अपने हायर सेंटर में रेफर कर दिया।
एम्स ले जाते समय रास्ते में हुई मौत
मेरठ से पिंटू की हालत और अधिक बिगड़ने पर उसे दिल्ली के एम्स अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। यह खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
सेक्टर-63 थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला मेरठ क्षेत्र का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
ये भी पढ़ें: Greater Noida News: Parichowk पर पैदल यात्रियों के लिए बनेगा एफओबी, सैद्धांतिक मंजूरी का इंतजार
संबंधित खबरें
श्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
4 mins agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
8 mins agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
41 mins agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
45 mins agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
1 hr agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
1 hr agoदिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
2 hrs agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
2 hrs agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
2 hrs agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines