Noida News: नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से एलजी चैक को जोड़ने वाली वैकल्पिक लिंक रोड का निर्माण कार्य तेजी से पूरा किया जा रहा है. इस सड़क के शुरू होने से लाखों वाहन चालकों को परीचौक के जाम से निजात मिलेगी. नोएडा से ग्रेटर नोएडा, जिला मुख्यालय, सूरजपुर और गाजियाबाद तक की दूरी करीब 16 किलोमीटर तक कम हो जाएगी.
सेक्टर 145 से होगी शुरू
लिंक रोड सेक्टर-145 से शुरू होकर सेक्टर-146 व 147 के बीच से गुजरती है और हिंडन नदी पर प्रस्तावित पुल के जरिए सीधे एलजी चौक तक पहुंचेगी. बीते दिनों आईडीसी की बैठक में इस परियोजना को प्राथमिकता पर पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं. बैठक की अध्यक्षता आईडीसी दीपक कुमार ने की.
पुल निर्माण का 60 प्रतिशत कार्य पूरा
नोएडा प्राधिकरण की ओर से बनाई जा रही एप्रोच रोड का करीब 80 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है, जबकि ग्रेटर नोएडा की तरफ से मात्र 10 प्रतिशत काम ही हो सका है. वहीं, हिंडन नदी पर बन रहे 290 मीटर लंबे पुल का लगभग 60 प्रतिशत कार्य पूरा हो गया है.
जनवरी 2019 में हुआ था शिलान्यास
इस लिंक रोड का शिलान्यास वर्ष 2019 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया था. इसका मकसद नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच वैकल्पिक संपर्क मार्ग उपलब्ध कराना है ताकि मौजूदा ट्रैफिक लोड को कम किया जा सके और सरकारी दफ्तरों तक पहुंच आसान हो.
जाम का झंझट होगा खत्म
वर्तमान में दिल्ली से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे होते हुए एलजी चौक, जिला कलेक्ट्रेट, सूरजपुर व गाजियाबाद जाने वालों को परीचौक होकर लंबा रास्ता तय करना पड़ता है. अक्सर इस मार्ग पर जाम की समस्या बनी रहती है. लिंक रोड चालू होने के बाद वाहन चालक सीधे हिंडन नदी पार कर एलजी चौक तक पहुंच सकेंगे, जिससे समय और ईंधन दोनों की बचत होगी.
ये भी पढ़ें: 30 अक्टूबर को हो सकता है फिल्म सिटी का शिलान्यास, 1 हजार एकड़ का है प्रोजेक्ट
संबंधित खबरें
SIR नोटिस मिलने वाले दिल्ली के 33.1 लाख वोटर्स में से 94% होंगे फाइनल वोटर
13 mins agoझारखंड कैबिनेट ने हैंडपंप, अस्पताल, सड़क और सिंचाई योजनाओं को मंजूरी
41 mins ago'क्या दुकान से वोट खरीदे थे?', MLC चुनाव के नतीजों पर अनंत सिंह का दर्द
44 mins agoकैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने वाले सपा प्रत्याशी दूसरी बार जीते MLC चुनाव
46 mins agoपंजाब में एशियाई हॉकी चैंपियनशिप का मुख्यमंत्री मान ने उद्घाटन किया
1 hr agoदिल्ली में छठ पूजा की तैयारियां तेज, 1400 से ज्यादा घाट बनेंगे
2 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
3 hrs ago'INDIA' की कलह में बाजी मार ले गए PK, बिहार विधान परिषद में हुई इंट्री
3 hrs agoपानी सप्लाई को लेकर दिल्ली सरकार ने उठाया ये कदम, होगा वेरिफिकेशन
4 hrs agoMLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines