Noida News: नोएडा के सेक्टर-51 स्थित एक मकान में छत की सीलिंग पैनल के रास्ते एक विषैला सांप फिसलता हुआ फैंसी लाइट के अंदर जा पहुंचा। घटना के दौरान घर में मौजूद लोग डर गए। सभी लोग तुरंत से बाहर निकल गए। मामले की सूचना संबंधित विभाग को दी गई। सेक्टर में विषैला सांप होने की शिकायत लोग कई बार नोएडा प्राधिकरण से कर चुके है।
अजीब सी आवाज सुनाई दी
मकान मालिक ने बताया कि उन्हें छत से अजीब सी आवाज सुनाई दी। उन्होंने जब ध्यान से देखा तो पता कि सीलिंग लाइट के अंदर सांप की हलचल हो रही है। उन्होंने तुरंत स्थानीय फायर ब्रिगेड और वन विभाग को सूचना दी।
टीम ने सांप को पकड़ा
कुछ ही देर में सांप पकड़ने वाली टीम मौके पर पहुंची और सावधानी से लाइट की फिटिंग को हटाकर सांप को बाहर निकाला। सांप विषैला प्रजाति का पाया गया जिसे पकड़कर सुरक्षित जंगल क्षेत्र में छोड़ दिया गया।
दशहत में है लोग
सेक्टर के महासचिव संजीव कुमार का कहना है कि यह पहली बार नहीं है जब सांप दिखाई दिया हो। पास ही खाली पड़े प्लॉट और निर्माण स्थलों की वजह से यहां जंगली जीवों की आवाजाही अक्सर बनी रहती है। इसकी शिकायत कई बार प्राधिकरण से की जा चुकी है। घटना के बाद से लोगों में दहशत का माहौल है।
ये भी पढ़ें: ED ने 100 करोड़ से अधिक की संपत्ति की जब्त, रियल एस्टेट कारोबारी अनिल मिठास पर बड़ी कार्रवाई
संबंधित खबरें
MLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
4 hrs agoदिल्ली में गैर-BS6 वाहनों पर प्रतिबंध, NCR के लाखों लोग होंगे परेशान!
4 hrs agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
5 hrs agoकरतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र से अपील की
7 hrs agoकूनो नेशनल पार्क में चीता शावक की गोली लगने से मौत, जांच के लिए STF गठित
8 hrs agoरामलीला मैदान में 1 नवंबर की रैली को दिल्ली पुलिस की मंजूरी, रखी 10 शर्तें
8 hrs agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
8 hrs ago'दुनिया की बराबरी नहीं, अब भारत को करना है लीड', युवाओं को PM मोदी का संदेश
8 hrs agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
10 hrs agoमध्य प्रदेश में बारिश का अलर्ट, कई जिलों में आंधी और तेज हवाओं का अनुमान
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines