Noida News: नोएडा में कचरे से निपटने और पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिए प्राधिकरण ने कमर कस ली है. शहर में पहली बार इंटीग्रेटेड सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट लगाया जा रहा है, जिसकी शुरुआती क्षमता 300 मीट्रिक टन प्रतिदिन होगी. भविष्य में इसे 500 मीट्रिक टन तक बढ़ाया जाएगा. शुक्रवार को प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में चेयरमैन दीपक कुमार ने इस परियोजना को औपचारिक मंजूरी दी. प्राधिकरण 64 करोड़ रुपये खर्च कर 30 एकड़ जमीन खरीदेगा, जहां यह प्लांट स्थापित किया जाएगा. संभावित स्थानों में सेक्टर-145 (19.5 एकड़) और ग्रेटर नोएडा के अस्तौली गांव (16.66 एकड़) शामिल हैं.
एक ही जगह होगा गीले-सूखे कचरे का निपटारा
नोएडा प्राधिकरण की तरफ से बताया कि इस प्लांट की खासियत यह होगी कि एक ही जगह गीले और सूखे दोनों प्रकार के कचरे का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण किया जाएगा. कचरे से बिजली, कंपोस्ट और पानी तैयार किया जाएगा. इसे कार वॉशिंग, कंस्ट्रक्शन और सिंचाई में उपयोग किया जा सकेगा.
बायोगैस से बनेगी बिजली
नोएडा प्राधिकरण के सीईओ डॉ. लोकेश एम ने बताया कि यह तकनीक पहले से गोवा जैसे शहरों में सफलतापूर्वक इस्तेमाल हो रही है. यहां रेस्टोरेंट्स और घरेलू किचन से निकलने वाले गीले कचरे से मीथेन युक्त बायोगैस बनती है, जो बिजली उत्पादन में उपयोग होती है. वहीं सूखे कचरे से रिसाइक्लिंग योग्य सामग्री निकाली जाती है.
भविष्य की जरूरतों के लिए भी तैयारी
वर्तमान में नोएडा से रोजाना लगभग 1200 मीट्रिक टन कचरा निकलता है, लेकिन आने वाले वर्षों में यह मात्रा 1500 मीट्रिक टन तक पहुंच सकती है। इसे ध्यान में रखते हुए प्राधिकरण ने पहले ही तैयारी शुरू कर दी है. इसके अलावा शहर में छह डीसेंट्रलाइज्ड इंटीग्रेटेड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट्स भी लगाए जाएंगे.
ये भी पढ़ें:Greater Noida News: यमुना एक्सप्रेस वे के टोल पर युवकों का हंगामा, बैरियर तोड़कर निकाली गाड़ियां
संबंधित खबरें
यूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
3 hrs agoकौन है यूट्यूबर आमिर शौकीन? त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय टिप्पणी पर गिरफ्तार
5 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
6 hrs agoदिल्ली यूनिवर्सिटी में इसी साल मिलेगी डिग्री, जानें तारीख
6 hrs agoमाइक तोड़े, फाइलें फेंकी, दिल्ली MCD में प्रदूषण पर चर्चा के दौरान हंगामा
7 hrs agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
8 hrs agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
8 hrs agoगुरुग्राम में बत्ती गुल, पानी और वाई-फाई ठप, हड़ताल पर बिजली कर्मचारी
8 hrs agoदिल्ली में यमुना की सफाई के लिए 8,941 करोड़ की 43 परियोजनाओं का उद्घाटन
9 hrs ago'CJP के प्रदर्शन से मेरा संबंध नहीं', नेहा की याचिका पर HC कल सुनाएगा फैसला
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines