Noida News: नोएडा के सेक्टर-110 स्थित भंगेल गांव में शुक्रवार देर शाम अफरा-तफरी मच गई. एक पांच मंजिला इमारत के तीसरे मंजिल पर अचानक आग लग गई. आग इतनी भीषण थी कि उसकी लपटें दूर से ही दिखाई देने लगी. हादसे में एक ही परिवार के पांच सदस्य झुलस गए, जिन्हें आनन-फानन में दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.
भंगेल गांव का मामला
हादसा भंगेल गांव में पिलर संख्या-128 के सामने स्थित एक रिहायशी इमारत में हुआ. यहां तीसरे मंजिल पर हरिमोहन व्यास अपने परिवार के साथ रहते हैं. वह एक फैक्ट्री में कार्यरत हैं. शुक्रवार शाम करीब साढ़े सात बजे उनके घर की रसोई में रखे रिजर्व सिलेंडर से गैस का रिसाव हो रहा था. किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी. उसी दौरान अचानक आग भड़क उठी और पूरे फ्लैट में फैल गई.
5 लोग झुलसे
आग की चपेट में आकर हरिमोहन, उनकी पत्नी राजकुमारी और तीन बेटे सचिन, शिवम और हिमांशु झुलस गए. आग लगते ही हरिमोहन ने शोर मचाकर सभी को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन लपटों ने सबको चपेट में ले लिया.
भीड़ जुटी, वीडियो बनाते रहे लोग
हादसे के वक्त आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए. कई लोगों ने आग लगने का वीडियो भी बना लिया, जो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे आग की लपटें खिड़कियों से बाहर निकल रही थीं।
दमकल की पांच गाड़ियों ने पाया काबू
आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग तुरंत हरकत में आया. महज 12 मिनट में पांच दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंच गई. करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. स्थानीय पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर भीड़ को हटवाया और राहत कार्य में सहयोग किया. फेज 2 थाना प्रभारी विन्ध्यांचल तिवारी ने बताया कि सभी घायलों को पहले नजदीकी अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया, फिर बेहतर इलाज के लिए उन्हें सफदरजंग अस्पताल भेज दिया गया है.
ये भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा में खत्म होगा 19 साल का इंतजार, 18 करोड़ की लागत से बनेगी दादरी रोड
संबंधित खबरें
NCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजिट गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
26 mins agoJNU के प्रोफेसर अकोइजम को दिल्ली HC से राहत, बर्खास्तगी के आदेश पर लगी रोक
55 mins agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
1 hr agoबेटा झाड़-फूंक करने वाला ओझा ना बने, इसलिए पिता ने ली 10 साल के मासूम की जान
1 hr ago'भारत से बेहद प्यार है...', इमरान खान ने अपने माफीनामे में क्या-क्या कहा?
2 hrs agoदिल्ली-NCR में 'बहुत खराब' हवा के कारण GRAP II लागू, जानें क्या पाबंदियां?
3 hrs agoडिजिटल वॉलेट ऐप में फंसे 15 लाख यूजर्स, 1200 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश
3 hrs agoपिता ने फोन फेंका तो कुकर के ढक्कन से पीट-पीटकर मार डाला; चाकू भी घोंपा
3 hrs ago'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
3 hrs agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines